बेलगाम डबल-डेकर बसों का कहर, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार से बढ़ा हादसों का खतरा

आरटीओ और पुलिस ने की विशेष जांच अभियान की घोषणा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • रामनगर चौराहा पर डबल-डेकर बसों का भारी दबाव।
  • 80 की क्षमता वाली बसों में 120 तक सवारियां।
  • पिछले एक साल में आधा दर्जन से अधिक बड़े हादसे।

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जिले की सड़कों पर दौड़ रहीं प्राइवेट डबल-डेकर बसें यात्रियों के लिए खतरा बनती जा रही हैं। गोंडा से चलकर रामनगर चौराहा होते हुए लखनऊ, दिल्ली, बहराइच व अयोध्या रूट पर रोजाना सैकड़ों डबल-डेकर बसें गुजरती हैं। नियमों को ताक पर रखकर चल रहीं ये बसें आए दिन हादसों को दावत दे रही हैं।

सोमवार भोर पहर फतेहपुर रोड से रामनगर चौराहे पर शांति ट्रैवल्स समेत अन्य ट्रांस पोर्टरों की डबल-डेकर बस तेज रफ्तार में दौड़ती दिखी। बस के दोनों डेक यात्रियों से खचाखच भरे थे और कई यात्री खिड़कियों से बाहर झांकते नजर आए। काले बादलों और बारिश के बीच भी बस की रफ्तार कम नहीं थी।

रामनगर चौराहा बना डेंजर जोन
स्थानीय लोगों के मुताबिक गोंडा-बहराइच से आने वाली ज्यादातर डबल-डेकर बसें रामनगर चौराहा होकर ही गुजरती हैं। यहां सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक बसों का जमावड़ा रहता है। ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार के कारण यहां आए दिन जाम और दुर्घटना की स्थिति बनती है।

अब तक हो चुके हैं कई बड़े हादसे
बाराबंकी-लखनऊ, बाराबंकी-बहराइच और रामनगर-हैदरगढ़ मार्ग पर पिछले एक साल में डबल-डेकर बसों से आधा दर्जन से अधिक हादसे हो चुके हैं।

1. मार्च 2026 रामसनेहीघाट में डबल-डेकर बस पलटने से 3 की मौत, 20 घायल।

2. मई 2026 देवा रोड पर अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत।

3. जून 2026: हैदरगढ़ में ओवरटेक के चक्कर में डबल-डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 12 यात्री घायल।

मानकों की उड़ रहीं धज्जियां
आरटीओ विभाग के नियमानुसार डबल-डेकर बस में अधिकतम 80 सवारी बैठ सकती हैं, लेकिन 120 तक भरी जा रही हैं। बसों की छतों पर भी बोरों में सामान लादकर ले जाया जा रहा है, जिससे संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है।

क्या कहते हैं लोग:
ड्राइवर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि "मालिकों का दबाव रहता है कि टाइम से लखनऊ पहुंचो। गोंडा से रामनगर तक तो फिर भी ठीक है, लेकिन रामनगर चौराहा पार करते ही सवारी भरने का दबाव आ जाता है। बस में 80 की जगह 120 सवारी तक भरते हैं।"

स्थानीय डॉ बी पी सिंह ने कहा कि रामनगर चौराहे पर
रोज सुबह से ही बसों की लाइन लग जाती है। ड्राइवर साइड में बस रोककर सवारी भरते हैं, जिससे जाम लगता है। कई बार तो बच्चे खिड़की से बाहर लटकते दिखते हैं।"

पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने कहा कि "डबल-डेकर बसों से हो रहे हादसों को गंभीरता से लिया गया है। रामनगर चौराहे समेत सभी प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त टीमें तैनात की जाएंगी।

ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। बस ऑपरेटरों को चेतावनी दी गई है कि नियम तोड़ने पर बस सीज कर एफआईआर दर्ज की जाएगी। यात्री सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।

बाराबंकी एआरटीओ प्रवर्तन अरविंद कुमार ने कहा-
"गोंडा रूट से रामनगर चौराहा होकर गुजरने वाली डबल-डेकर बसों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। रामनगर समेत सभी चौराहे पर स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ओवरलोडिंग व फिटनेस फेल बसों को मौके पर ही सीज कर परमिट निरस्त किया जाएगा।"

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जिला जज के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन ये खबर भी पढ़े : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जिला जज के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नोएडा से असम जा रहे कंटेनर से गायब करोड़ों के मोबाइल बरामद, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

अररिया। नोएडा से असम के लिए चली कंटेनर से करोड़ों रुपयों के गायब मोबाइल और पार्ट्स मामले में अररिया पुलिस...
बिहार 
नोएडा से असम जा रहे कंटेनर से गायब करोड़ों के मोबाइल बरामद, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: मानसून की रफ्तार धीमी, 22 जिलों में हल्की बारिश के आसार, नया सिस्टम होगा सक्रिय

प्रदेश में अब तक 241.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। सामान्य बारिश 239.8 मिमी के मुकाबले सिर्फ 1 प्रतिशत अधिक वर्षा।...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: मानसून की रफ्तार धीमी, 22 जिलों में हल्की बारिश के आसार, नया सिस्टम होगा सक्रिय

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का आज होगा उद्घाटन, दोपहर 1 बजे से कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

लखनऊ। नवनिर्मित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार 13 जुलाई को दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का आज होगा उद्घाटन, दोपहर 1 बजे से कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

22 जुलाई से शुरू होगा एफएमडी टीकाकरण अभियान, गांव-गांव पहुंचेंगी पशु विभाग की टीमें

22 जुलाई से 8 सितंबर तक चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान। गांव-गांव और घर-घर जाकर पशुओं को लगाए जाएंगे टीके। एफएमडी...
उत्तर प्रदेश 
22 जुलाई से शुरू होगा एफएमडी टीकाकरण अभियान, गांव-गांव पहुंचेंगी पशु विभाग की टीमें

नोएडा में पत्नी के जाने के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में पत्नी के वियोग में एक व्यक्ति ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर...

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल में मिलावट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

आबकारी विभाग की टीम को बुलाकर पेट्रोलियम पदार्थों की जांच कराई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में पेट्रोल-डीजल में मिलावट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार