22 जुलाई से शुरू होगा एफएमडी टीकाकरण अभियान, गांव-गांव पहुंचेंगी पशु विभाग की टीमें

पशुपालकों से सभी पशुओं का टीकाकरण कराने की अपील

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • 22 जुलाई से 8 सितंबर तक चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान।
  • गांव-गांव और घर-घर जाकर पशुओं को लगाए जाएंगे टीके।
  • एफएमडी रोग से पशुओं के स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन पर पड़ता है असर।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग 22 जुलाई से 8 सितम्बर तक जनपद में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग की रोकथाम के लिए विशेष निःशुल्क टीकाकरण अभियान चलाएगा।

अभियान के तहत विभाग की टीमें गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर गोवंश एवं महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण करेंगी। यह जानकारी सोमवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिवनाथ यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि एफएमडी एक अत्यंत संक्रामक रोग है, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन भी प्रभावित होता है। समय पर टीकाकरण कराने से इस बीमारी से प्रभावी बचाव संभव है और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से भी सुरक्षा मिलती है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक पशु के कान में ईयर टैग लगाया जाएगा तथा उसका पंजीकरण भारत पशुधन ऐप पर किया जाएगा। इससे पशुओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा, जिससे भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं और पशुपालन सेवाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जनपद के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे 22 जुलाई से शुरू होने वाले इस विशेष अभियान का पूरा लाभ उठाएं और अपने सभी गाय, बैल एवं भैंसों का निःशुल्क टीकाकरण अवश्य कराएं।

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान शुरू, 'छोटा परिवार ही सुखी परिवार' का दिया संदेश ये खबर भी पढ़े : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान शुरू, 'छोटा परिवार ही सुखी परिवार' का दिया संदेश

जिन पशुओं का अभी तक ईयर टैग नहीं लगा है, उनका टैगिंग एवं पंजीकरण भी कराएं, ताकि वे विभाग की डिजिटल सेवाओं और योजनाओं से जुड़ सकें।

उन्होंने विश्वास जताया कि पशुपालकों के सहयोग से यह अभियान सफल होगा और जनपद में पशुधन को खुरपका-मुंहपका जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नागौर फैक्ट्री अग्निकांड में पुलिस जांच तेज, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधि आई सामने

रात करीब 11 बजे फैक्ट्री में अचानक आग भड़की। फोम और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैली। दमकल...
राजस्थान 
नागौर फैक्ट्री अग्निकांड में पुलिस जांच तेज, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधि आई सामने

होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

छत्तीसगढ़: विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, कांग्रेस लाएगी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

विधानसभा का मानसून सत्र 13 से 17 जुलाई तक चलेगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव लाने पर...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, कांग्रेस लाएगी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; चेतावनी जारी

राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना। कोलकाता, हावड़ा, हुगली और 24 परगना जिलों में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; चेतावनी जारी

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में...
उत्तर प्रदेश 
पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में...
उत्तर प्रदेश 
पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का आज होगा उद्घाटन, दोपहर 1 बजे से कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

लखनऊ। नवनिर्मित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार 13 जुलाई को दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का आज होगा उद्घाटन, दोपहर 1 बजे से कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

22 जुलाई से शुरू होगा एफएमडी टीकाकरण अभियान, गांव-गांव पहुंचेंगी पशु विभाग की टीमें

22 जुलाई से 8 सितंबर तक चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान। गांव-गांव और घर-घर जाकर पशुओं को लगाए जाएंगे टीके। एफएमडी...
उत्तर प्रदेश 
22 जुलाई से शुरू होगा एफएमडी टीकाकरण अभियान, गांव-गांव पहुंचेंगी पशु विभाग की टीमें