पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने जांच के दौरान हत्या की धारा हटाकर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (उकसाने) की धारा में कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने यूपी-112 पर सूचना दी कि उनकी बेटी ने अपनी बहन को मोबाइल पर रोते हुए फोन कर कहा था, "मुझे बचा लो।" इसके बाद परिजन उसकी ससुराल ग्राम खुजौली, थाना मोहनलालगंज पहुंचे, जहां महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।

शारदा ब्रांच नहर में युवक का उतराता मिला शव, स्थानीय में मचा हंड़कंप ये खबर भी पढ़े : शारदा ब्रांच नहर में युवक का उतराता मिला शव, स्थानीय में मचा हंड़कंप

परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले उनकी बेटी की हत्या की गई और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फंदे पर लटका दिया गया। इस संबंध में मृतका के परिजनों की तहरीर पर थाना मोहनलालगंज में मुकदमा संख्या 255/2026 धारा 85 एवं 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

विवेचना और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या की धारा 103(1) बीएनएस को हटाकर धारा 108 बीएनएस (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) जोड़ दी। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार रावत उर्फ छोटू (34 वर्ष), निवासी ग्राम खुजौली, थाना मोहनलालगंज, लखनऊ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी गुड़िया इंस्टाग्राम पर अन्य लोगों से काफी बातचीत करती थी, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। उसके अनुसार, इसी विवाद के बाद उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने आरोपी को 12 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। मामले में थाना मोहनलालगंज में धारा 85 एवं 108 बीएनएस के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी ने संभाली चाल

बाजार की शुरुआत करीब 0.70% गिरावट के साथ हुई। लिवाली के समर्थन से सेंसेक्स और निफ्टी में सुधार आया। सुबह...
कारोबार 
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी ने संभाली चाल

संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह (60) निवासी रामगढ़, संग्रामपुर के रूप में हुई। परिजनों ने समय पर उपचार नहीं मिलने...
उत्तर प्रदेश 
संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

पश्चिम एशिया तनाव का असर, ग्लोबल मार्केट में कमजोरी; एशियाई शेयर बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया तनाव से निवेशकों में चिंता बढ़ी। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में करीब 0.41 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।...
कारोबार 
पश्चिम एशिया तनाव का असर, ग्लोबल मार्केट में कमजोरी; एशियाई शेयर बाजार दबाव में

पश्चिम मेदिनीपुर में हादसों का दिन, सड़क दुर्घटना और जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत

नारायणगढ़ के कुसुमपुर में बाइक और मालवाहक इंजन ट्रॉली की टक्कर हुई। हादसे में प्रशांत पाड़ी की मौके पर मौत...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम मेदिनीपुर में हादसों का दिन, सड़क दुर्घटना और जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत

आज जुटेंगे टेक दिग्गज, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर निवेश पर होगा बड़ा मंथन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। टेक कंपनियों और निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें होंगी। सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम, डेटा...
टेक-मित्र  मध्य प्रदेश 
आज जुटेंगे टेक दिग्गज, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर निवेश पर होगा बड़ा मंथन

उत्तर प्रदेश

संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह (60) निवासी रामगढ़, संग्रामपुर के रूप में हुई। परिजनों ने समय पर उपचार नहीं मिलने...
उत्तर प्रदेश 
संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में...
उत्तर प्रदेश 
पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का आज होगा उद्घाटन, दोपहर 1 बजे से कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

लखनऊ। नवनिर्मित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार 13 जुलाई को दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का आज होगा उद्घाटन, दोपहर 1 बजे से कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू