आज जुटेंगे टेक दिग्गज, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर निवेश पर होगा बड़ा मंथन

रणनीतिक साझेदारियों और समझौतों का आदान-प्रदान होने की संभावना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे।
  • टेक कंपनियों और निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें होंगी।
  • सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम, डेटा सेंटर और GCC विस्तार पर चर्चा होगी।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और जीसीसी निवेश पर मंथन होगा। कॉन्क्लेव में देश-विदेश की प्रमुख टेक कंपनियां, निवेशक और नीति विशेषज्ञ एक मंच पर जुटेंगे।

जनसंपर्क अधिकारी जूही श्रीवास्तव ने बताया कि एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: जीसीसी, डेटा सेंटर एवं सेमीकंडक्टर का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुभारंभ करेंगे।

साथ ही राज्य सरकार के प्रौद्योगिकी आधारित औद्योगिक विकास के विजन को साझा कर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठक कर निवेश, परियोजनाओं के क्रियान्वयन एवं भावी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री कॉनक्लेव परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित टेकग्रोथ कॉनक्लेव 3.0 का उद्देश्य उच्च-विकास वाले प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में निवेश को गति देना और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी), डेटा सेंटर एवं सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रदेश को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित करना है।

इंदौरः चर्चित भावना नगर ऑनर किलिंग मामले में 6 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा ये खबर भी पढ़े : इंदौरः चर्चित भावना नगर ऑनर किलिंग मामले में 6 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

कॉनक्लेव में प्रदेश की प्रौद्योगिकी विकास यात्रा पर विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही अग्रणी कंपनियों के विशेषज्ञ जीसीसी विस्तार, डेटा सेंटर विकास और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम से जुड़े अवसरों पर अपने विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम में विभिन्न रणनीतिक साझेदारियों और समझौतों का आदान-प्रदान भी किया जाएगा, जो राज्य के प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम को और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, कॉन्क्लेव में सेमीकंडक्टर, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स एवं डेटा सेंटर्स विषयों पर केंद्रित राउंडटेबल चर्चाएं आयोजित होंगी।

इनमें वरिष्ठ उद्योग प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और शिक्षाविद् राज्य में निवेश की संभावनाओं, कुशल मानव संसाधन, औद्योगिक अधोसंरचना, नीतिगत सहयोग और भविष्य की आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

चर्चा के प्रमुख विषयों में मध्य प्रदेश में एकीकृत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का विकास, राज्य को भारत के अगले प्रमुख जीसीसी गंतव्य के रूप में स्थापित करना और डिजिटल अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाना शामिल है।

उन्होंने बताया कि कॉन्क्लेव में देश और विदेश की अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों, उद्योग संगठनों, निवेशकों, स्टार्टअप्स, इनक्यूबेटर्स, शोध एवं शैक्षणिक संस्थानों और नीति विशेषज्ञों सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

सीटीआरएलएस डेटासेंटर्स, केन्स टेक्नोलॉजीस, फुजियामा पॉवर और न्योबोल्ट लिमिटेड सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधि विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में निवेश एवं सहयोग की संभावनाओं पर अपने विचार रखेंगे।

प्रमुख शैक्षणिक संस्थान भी नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास और उद्योग-शैक्षणिक सहयोग पर आयोजित सत्रों में सहभागिता करेंगे।

उन्होंने बताया कि एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव के पहले दो संस्करणों ने प्रदेश में प्रौद्योगिकी निवेश को नई गति प्रदान की है। कॉन्क्लेव 1.0 में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 75 हजार रोजगार के अवसर सृजित हुए।

कॉन्क्लेव 2.0 में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 48 हजार रोजगार के अवसर सृजित हुए। कॉन्क्लेव 3.0 का उद्देश्य इस निवेश यात्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए रणनीतिक प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में उद्योगों की भागीदारी को और सुदृढ़ बनाना है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

क्या न्यायपालिका पर घट रहा है जनविश्वास? -महेन्द्र तिवारी

आज के समय में न्यायपालिका केवल संविधान की व्याख्या करने वाली संस्था नहीं है, बल्कि लोकतंत्र में नागरिकों के अंतिम...
विचार मित्र 
क्या न्यायपालिका पर घट रहा है जनविश्वास? -महेन्द्र तिवारी

यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में जल्द बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

उत्तराखंड में टोयोटा का बड़ा CSR मिशन, शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार से 4 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

देहरादून।  टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने आज उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक कल्याण और आजीविका से जुड़े कई सामुदायिक विकास...
राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखंड में टोयोटा का बड़ा CSR मिशन, शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार से 4 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

पलामू में अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 13 साल का भतीजा, चाचा ने चाकू मारकर की हत्या

मृतक की पहचान रोशन बैठा (13) के रूप में हुई। आरोपी चाचा अनिल बैठा पर हत्या का आरोप। आरोपी को...
झारखंड 
पलामू में अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 13 साल का भतीजा, चाचा ने चाकू मारकर की हत्या

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार, बाल रोग विशेषज्ञ और उनके ससुर की मौत

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रतलाम-इंदौर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में रतलाम जिला चिकित्सालय के बाल रोग...
मध्य प्रदेश 
रतलाम-इंदौर फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार, बाल रोग विशेषज्ञ और उनके ससुर की मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में जल्द बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

मीरजापुर। वाराणसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे-35 पर अचीतपुर गांव के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश 
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह (60) निवासी रामगढ़, संग्रामपुर के रूप में हुई। परिजनों ने समय पर उपचार नहीं मिलने...
उत्तर प्रदेश 
संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा