इंदौरः चर्चित भावना नगर ऑनर किलिंग मामले में 6 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के 8 साल पुराने चर्चित भावना नगर ऑनर किलिंग मामले में इंदौर की विशेष एससी/एसटी न्यायालय ने शनिवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए 6 आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत सभी आरोपितों को हत्या और हत्या के प्रयास का दोषी पाते हुए कठोर दंड से दंडित किया है।

विशेष न्यायाधीश और अपर सत्र न्यायाधीश देवेंद्र प्रसाद मिश्र की अदालत आरोपित अरुण भालसे, शिवराम भालसे, राहुल पंवार, सोनू दांगे, राजेश मोये और विशाल खेडेकर को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और धारा 307 के तहत 7-7 वर्ष के सश्रम कारावास और अर्थदंड से दंडित किया है।

सोनभद्र में दुष्कर्म मामले में दाे अभियुक्तों को आजीवन कारावास, अर्थदंड भी लगा ये खबर भी पढ़े : सोनभद्र में दुष्कर्म मामले में दाे अभियुक्तों को आजीवन कारावास, अर्थदंड भी लगा

अभियोजन मीडिया प्रभारी एवं उप संचालक राजेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि भावना नगर निवासी रिंकी भालसे ने 2018 में तेजकरण भालसे से प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर रिंकी के परिजन नाराज थे। आरोपितों ने 26 जुलाई 2018 को तेजकरण को घर के नीचे बुलाया और बहन को भगाकर शादी करने की बात को लेकर विवाद किया। इसके बाद आरोपितों ने तेजकरण और उसके मित्र मोनू पर चाकुओं और लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल तेजकरण को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया था।

मोबाइल पर बात करते हुए हादसा या कुछ और? इंदौर में छात्रा की मौत पर जांच जारी ये खबर भी पढ़े : मोबाइल पर बात करते हुए हादसा या कुछ और? इंदौर में छात्रा की मौत पर जांच जारी

अभियोजन प्रभारी भदौरिया के अनुसार, मामले की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि मृतक की पत्नी रिंकी भालसे और घायल गवाह मोनूराव न्यायालय में अपने पूर्व बयानों से मुकर गए और अभियोजन का समर्थन नहीं किया। यहां तक कि घायल मोनू ने आरोपितों की पहचान करने से भी इनकार कर दिया। इसके बावजूद आरती भदौरिया (एडीपीओ) ने अन्य प्रत्यक्षदर्शी गवाहों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी पैरवी की। अदालत ने अन्य चश्मदीद गवाहों की गवाही को विश्वसनीय मानते हुए अभियोजन के तर्कों को स्वीकार किया और सभी आरोपितों को दोषी करार दिया।

केंद्रीय मंत्री ने ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन और सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की समीक्षा ये खबर भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री ने ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन और सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की समीक्षा

न्यायालय ने माना कि आरोपितों ने न केवल तेजकरण की हत्या की, बल्कि मोनू की भी हत्या करने का प्रयास किया था। इसी आधार पर आरोपितों को हत्या के साथ-साथ हत्या के प्रयास के अपराध में भी दोष सिद्ध हुआ।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ असम सरकार सख्त, 59 मामले दर्ज कर शुरू की व्यापक कार्रवाई

गुवाहाटी। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा राज्य में फर्जी चिकित्सकों के विरूद्ध सरकार की कड़ी कार्रवाई का खुलासा करते हुए...
राष्ट्रीय 
फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ असम सरकार सख्त, 59 मामले दर्ज कर शुरू की व्यापक कार्रवाई

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: मिटाए गए डिजिटल सबूत, CCTV में कैद कथित करतूत

अयोध्या। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं का मामला अब...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: मिटाए गए डिजिटल सबूत, CCTV में कैद कथित करतूत

मध्य प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान: 1.07 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

भोपाल। मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज रविवार को शून्य से पांच साल तक की उम्र...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान: 1.07 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

वेनेजुएला के अरागुआ तट के पास फिर कांपी धरती, 5.6 तीव्रता के भूकंप से बढ़ी चिंता

काराकास (वेनेजुएला)। हालिया भू-गर्भीय आपदा से जूझ रहे वेनेजुएला में फिर धरती डोली है। इस बार रिक्टर स्केल पर भूकंप...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला के अरागुआ तट के पास फिर कांपी धरती, 5.6 तीव्रता के भूकंप से बढ़ी चिंता

पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पीलीभीत। करीब एक महीने से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर आखिरकार पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: मिटाए गए डिजिटल सबूत, CCTV में कैद कथित करतूत

अयोध्या। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं का मामला अब...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: मिटाए गए डिजिटल सबूत, CCTV में कैद कथित करतूत

पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पीलीभीत। करीब एक महीने से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर आखिरकार पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

बाराबंकी। शनिवार शाम को हैदरगढ़ क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग अचानक गिरने से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर मोहल्ले स्थित प्रेम गाढ़ा भंडार में शनिवार शाम भीषण आग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू