बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

04 को बचाया, 03 की तलाश जारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बाराबंकी। शनिवार शाम को हैदरगढ़ क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग अचानक गिरने से 07 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।सूचना मिलते ही एसडीएम, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। प्रशासन ने बिना देरी किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। एसडीएम स्वयं मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

अब तक 04 मजदूरों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं 03 मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। फंसे मजदूरों को निकालने के लिए जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से तेजी से मलबा हटाया जा रहा है।

मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत ये खबर भी पढ़े : मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य चल रहा था, तभी अचानक शटरिंग गिर गई और नीचे काम कर रहे मजदूर दब गए। आसपास मौजूद अन्य मजदूरों ने शोर मचाकर मदद बुलाई। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

घटना की खबर लगते ही मजदूरों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों में कोहराम मचा है। फंसे मजदूरों को जल्द निकालने की मांग को लेकर मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर बचाव कार्य में तेजी लाई है।थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्राथमिकता से मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 35 साल की लंबी खोजबीन के बाद 'टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट' (टाडा)...
राष्ट्रीय  राज्य 
टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम मलबा और पानी भर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

पटना। बिहार सरकार द्वारा भारत भूषण तिवारी के परिवार के एक सदस्य को वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने के...
राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन