‘दूसरे नेताओं को गले लगाना विदेश नीति नहीं’, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

भारत के प्रधानमंत्री को विदेशी नेताओं से दोस्ती करने के बजाय देश के हित में काम करना चाहिए

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए कहा कि कूटनीति को दूसरे देशों के नेताओं को ‘गले लगाने’ तक सीमित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति राष्ट्रीय हित से संचालित होनी चाहिए।गुरुवार को यहां कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री को विदेशी नेताओं से दोस्ती करने के बजाय देश के हित में काम करना चाहिए।

ईरान से जुड़े संघर्ष का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि यदि भारत के नेतृत्व ने मौके का फायदा उठाया होता तो वह मध्यस्थता कर सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बजाय पाकिस्तान ने इसमें कदम रखा और प्रधानमंत्री मोदी यह सोचते रह गए कि ऐसा कैसे हो गया।राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय के भीतर से भी सूचनाएं मिल रही हैं।चीन का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजिंग ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय गश्त पर रोक लगा दी है और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘दिखावटी तेवर’ पूरी तरह कमजोर पड़ गया है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने अखबारों और मीडिया संस्थानों को फोन कर इस खबर को प्रकाशित या प्रसारित नहीं करने के लिए कहा।गलवान संघर्ष का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि चीन ने भारत की एक इंच जमीन भी नहीं ली, जबकि सेना का कहना था कि जमीन पर कब्जा किया गया है।

देवरिया डिपो में संविदा चालक के 51 पदों पर भर्ती ये खबर भी पढ़े : देवरिया डिपो में संविदा चालक के 51 पदों पर भर्ती

उन्होंने कहा, “इससे चीन को क्या संदेश गया? बातचीत के दौरान चीनी पक्ष ने कहा कि हम गलत हैं, क्योंकि हमारे अपने प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोई जमीन नहीं गई। इन लोगों ने हमारी विदेश नीति को बर्बाद कर दिया और देश को अंदर से कमजोर कर दिया।”कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोगों को न तो भारत की परंपराओं की समझ है और न ही उनका सम्मान। उन्होंने कहा कि वे तीन हजार साल पुरानी बातों का जिक्र करते हैं, लेकिन आधुनिक भारत की वास्तविकता को नहीं समझते।राहुल गांधी ने कहा, “इस भारत को तभी समझा जा सकता है, जब लोगों को बोलने दिया जाए, लेकिन वे ऐसा करने से इनकार करते हैं।”

प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुई एक घटना का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि एक पुलिस अधिकारी ने उनसे फुसफुसाकर कहा था कि उन्हें वहां से हटाया जाएगा।उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि इसके पीछे कोई रणनीति होगी, लेकिन पांच मिनट एक कमरे में बैठने के बाद उन्हें लगा कि मामला सिर्फ पांच मिनट में सुलझ सकता है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार भी कांग्रेस की ताकत से परिचित है।राहुल गांधी ने संसद में प्रधानमंत्री के प्रवेश वाले स्थान के पास से गुजरने का एक कथित घटनाक्रम भी सुनाया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने एक भाजपा नेता को दूसरे नेता से यह कहते सुना, “वह किसी सांचे में फिट नहीं बैठता, जबकि हम बैठते हैं।”

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 35 साल की लंबी खोजबीन के बाद 'टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट' (टाडा)...
राष्ट्रीय  राज्य 
टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम मलबा और पानी भर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

पटना। बिहार सरकार द्वारा भारत भूषण तिवारी के परिवार के एक सदस्य को वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने के...
राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

कीर्ति चक्र विजेता मेजर जनरल सुनील कुमार रजदान का निधन

नई दिल्ली। भारतीय सेना के वीर योद्धा और असाधारण सैन्य अधिकारी मेजर जनरल सुनील कुमार रजदान (सेवानिवृत्त) का गुरुवार को...
राष्ट्रीय  राज्य 
कीर्ति चक्र विजेता मेजर जनरल सुनील कुमार रजदान का निधन

उत्तर प्रदेश

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन