स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन।
संत कबीर नगर, 13 अगस्त 2026(सूचना विभाग)।* उप क्रीडाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया है कि दिनांक 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन मा0 काशीराम जी स्पोर्टस स्टेडियम संत कबीर नगर के तत्वाधान में दिनांक 15 अगस्त 2026 को प्रातः 9ः30 बजे स्टेडियम गेट से प्रारम्भ होकर नेदुला चौराहा से होकर वापस स्टेडियम संत कबीर नगर में समाप्त होगा।
उन्होंने जनपद के समस्त बालक/बालिका धावको को सूचित किया है, कि दिनांक 15 अगस्त 2026 को प्रातः 9ः30 बजे उपस्थित होकर अपना पंजीकरण निःशुल्क कराकर उक्त रेस में भाग ले सकते है। विजेता खिलाडियों को खेल विभाग द्वारा आकर्षण पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
