सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन
संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में माह अगस्त की जिला सैनिक कल्याण बंधु का आयोजन वीर चक्र सिपाही सत्यवान सिंह सभागार में संपन्न हुआ।
बैठक में लगभग 60 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सेवारत सैनिकों एवं उनके आश्रितों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।
बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने मामलों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से संबंधित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों के चकबंदी से संबंधित समस्त लंबित मामले समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। उपखंड अधिकारी विद्युत को निर्देश दिए गए कि सोलर रूफटॉप से संबंधित जो भी मामले अति विलंबित हैं उन पर बिना किसी अतिरिक्त देरी के त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
पूर्व सैनिक हवलदार मेहताब आलम का प्रकरण पर चर्चा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने उपखंड अधिकारी विद्युत को निर्देशित किया कि यदि इनकी जमीन का अधिग्रहण 04 वर्ष पूर्व हो चुका है, तो बिजली कनेक्शन विच्छेदन (डिस्कनेक्शन) से संबंधित प्रक्रिया का उचित समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए तथा इसकी प्रगति रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाए।
पूर्व सैनिक मुक्तनाथ के प्रकरण में भूमि विक्रेता द्वारा परेशान किए जाने के मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने एस0डी0एम0 खलीलाबाद एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देशित किया कि पुलिस विभाग के माध्यम से इस समस्या का तत्काल प्रभाव से निदान कराया जाए।
बैठक के समापन अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, कर्नल राम प्रकाश मिश्र ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु पूरे जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने इस बात पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रशासन के सकारात्मक सहयोग एवं प्रयासों से पूर्व सैनिक हवलदार ऋषिकेश का भूमि से संबंधित एक अति विलंबित मुद्दा सफलतापूर्वक हल हो गया है।
इस अवसर पर एस0डी0एम0 खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, एस0डी0एम0 न्यायिक मेंहदावल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला लीड बैंक अधिकारी पवन कुमार सिन्हा, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, क्षेत्राधिकारी पुलिस यातायात, उपखंड अधिकारी विद्युत, अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
