बसपा: चौतरफा हमला बोल जनाधार बढ़ाने की कोशिश 

पार्टी कर चुकी हँ 100 प्रत्याशियों का ऐलान, नैमिष में जनसभा 19 को

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ । सूबे में चार बार सत्ता का सुख भोग चुकी बसपा के समक्ष यह चुनाव करो या मरो हालत में हैं। इसीलिए 2027 जंग को लेकर बसपा इस बार काफी सर्तक हैं। पार्टी में नबंर दो हैसियत रखने वाले आकाश आंनद ताबड़तोड़ जनसभाएं कर नई सोशल इंजीनियरिंग को धार देने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान वह संगठन की मजबूती एवं खोया जनाधार हासिल करने के लिए चौतरफा हमला बोल रहे हैं। 
मौजूदा समय बसपा की हालत बद्दतर है क्योंकि लोकसभा, राज्यसभा, विधान सभा एवं विधान परिषद में पार्टी का एक भी सदस्य नहीं है जो सदन में जन समस्याआें को उठा सके।  इसीलिए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा की तैयारियां अन्य दलों से काफी तेज हैं। पार्टी के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद करीब 100 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुके हैं। इनमें दलितों पर अधिक भरोसा जताया गया है। इन रैलियों में वह भाजपा पर तीखा हमला बोल रहे हैं जनता से योगी सरकार के दस साल के कार्यकाल का हिसाब मांगने की अपील कर रहे हैं। साथ ही शिक्षा एवं बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए स्वयं को युवा नेता  के रूप में स्थापित करने कोशिश में है। प्रदेश में रिक्त 4 लाख सरकारी सेवाओं में रिक्त पदों को भरने एवं सरकारी विज्ञापनों पर हुए सात हजार करोड़ को लेकर हमलावर हैं। सपा के पीडीए पर हमला बोल अखिलेश राज के कुशासन की याद जनता को दिलाते हुए जनता को सचेत भी कर रहे हैं। साथ की नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हाथ में दिखने वाली लाल रंग की संविधान की किताब को कोरा कागज बताकर आलोचना करने से नहीं चूक रहे हैं। 
आकाश आंनद इन सभाआें में नई सोशल इंजीनियरिंग को धार देने की कोशिश में हैं। इसमें दलित, मुस्लिम, पिछड़ों के साथ सर्वण जाति में ब्राम्हण एवं ठाकुरों पर चर्चा कर सबकों साधने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी की तैयारी है कि सितम्बर माह तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में रैली कर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाए जिससे वह चुनाव तैयारी आरंभ कर दे। क्योंकि 9 अकटूबर को बसपा के संस्थापक काशीराम की जयंती पर लखनऊ में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जा सके। इस रैली में बसपा मुखिया मायावती शामिल होंगी। इसके साथ ही पार्टी अपनी विरोधियों से दो दो हाथ करने की तैयारी तेज कर देगी।

बसपा के लखनऊ मंडल के कोआर्डिनेटर सरवन मलिक ने बताया कि आकाश आंनद द्वारा चुनाव कमान संभालने के बाद युवाओं में पार्टी को लेकर उत्साह बढ़ा है। इसीलिए पार्टी की हर रैली में लाखों की भीड़ जुट रही है। 19 अगस्त को नैमिष धाम में रैली का आयोजन किया गया है। अगले माह तक प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से जनसभा एवं प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जायेगा। पार्टी के बाकी नेता भी संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं, कोई खाली नहीं है। 

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत भव्य तिरंगा मेले का आयोजन ये खबर भी पढ़े : हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत भव्य तिरंगा मेले का आयोजन

अंकल के सहारे जेन जी पर फोकस 
बसपा नेता आकाश आनंद ने एक जनसभा में सपा मुखिया अखिलेश यादव एवं नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी को अंकल कह कर संबोधित किया। इसके पीछे जेन जी एवं जेन अल्फा पर उनका जोर है। क्योंकि इन दिनों जेन जी एवं जेन अल्फा के आंदोलनों ने देश के सियासत की हवा को ही बदल दिया, जिसके पीछे सभी राजनीतिक दल लग गये हैं। हालाकि उन्होंने इसके पीछे अपनी एवं अखिलेश यादव तथा राहुल गांधी के उम्र का जिक्र किया। इस तरह आकांश की नजर खास तौर से प्रतियोगी छात्रों पर है इसीलिए वह हर सभा में शिक्षा, पेपर लीक एवं बेरोजगारी को प्रमुखता से उठाते हैं। 

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

जैन मन्दिर में लगा पत्थर गिरने के दौरान दुकानदार बाल-बाल बचा

फिरोजाबाद, नगर के ऐतिहासिक प्रसिद्ध छदामी लाल जैन मन्दिर में ऊपरी मंजिल पर लगे पत्थर के गिरने से ग्लास की...
जैन मन्दिर में लगा पत्थर गिरने के दौरान दुकानदार बाल-बाल बचा

लखनऊ में लगा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

— खून, शुगर, थायराइड से लेकर कैंसर, किडनी, आंख और दांतों की हुई जांच
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में लगा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

केजीएमयू में महिला विद्यार्थियों सुरक्षा को लेकर चर्चा

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू में महिला विद्यार्थियों को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में महिला विद्यार्थियों सुरक्षा को लेकर चर्चा

बलरामपुर अस्पताल प्रशासन की मरीजों पर पैनी नजर

लखनऊ। बलरामपुर चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा मानकों को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से निदेशक एवं प्रमुख...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल प्रशासन की मरीजों पर पैनी नजर

पुलिस के एनकाउंटर की धमकी से आहत युवक ने दी जान

परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लगाया प्रताड़ना और धमकी का आरोप, कई थानों की फोर्स के साथ एएसपी मौके पर पहुंचे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 