पुलिस के एनकाउंटर की धमकी से आहत युवक ने दी जान

आज सुबह परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लगाया प्रताड़ना और धमकी का आरोप, कई थानों की फोर्स के साथ एएसपी मौके पर पहुंचे

रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र के बीकरगढ़ गांव में 28 वर्षीय राजू ने मंगलवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस उसके बहनोई को गैर इरादतन हत्या के मामले में सरेंडर कराने का दबाव बना रही थी और ऐसा नहीं होने पर राजू को एनकाउंटर की धमकी दी गई थी। घटना के बाद बुधवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस को शव कब्जे में लेने से रोक दिया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक हुई। स्थिति बिगड़ने पर कई थानों की पुलिस के साथ एएसपी आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर मामले में जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। परिवार की ओर से एक दरोगा और एक सिपाही के खिलाफ तहरीर दी गई है।

उच्च प्राथमिक विद्यालय कठरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा ये खबर भी पढ़े : उच्च प्राथमिक विद्यालय कठरा पठानान के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

12aug6123456

कमरे में फंदे से लटका मिला शव

परिजनों के मुताबिक, राजू मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। बुधवार सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने खिड़की से झांका। अंदर राजू का शव पंखे के हुक से साड़ी के सहारे लटका मिला। दरवाजा तोड़कर परिजनों ने शव को नीचे उतारा।

राजू एनटीपीसी परियोजना में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी शादी इसी साल मई में हुई थी। घटना के समय उसकी पत्नी अंजली मायके में थी। सूचना मिलने पर वह ससुराल पहुंची और परिवार में मातम छा गया।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक के पिता माताबदल का आरोप है कि उनकी बेटी के ससुराल पक्ष से जुड़े एक व्यक्ति की मौत के मामले में उनके दामाद समेत अन्य लोगों के खिलाफ जुलाई में गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उनका कहना है कि पुलिस राजू पर उसके बहनोई को अदालत में आत्मसमर्पण कराने का दबाव बना रही थी।

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने राजू को करीब 10 दिन पहले भी उठाकर ले गई थी और उसके साथ मारपीट की गई थी। उनका दावा है कि बाद में 10 हजार रुपये लेकर उसे छोड़ा गया। परिवार ने घटना के लिए ऊंचाहार कोतवाली में तैनात एक दरोगा और सिपाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने आरोपों से किया इनकार

सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि राजू के कुछ रिश्तेदार फरार चल रहे हैं और पुलिस उनसे संबंधित मामले में पूछताछ कर रही थी। उन्होंने मारपीट या धमकी देने के आरोपों को गलत बताया।एएसपी आलोक सिंह ने परिजनों को मामले की जांच कराने और जांच में पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अमावस्या पर ओमघाट मे  डीएफओ जीडी मिश्रा ने की गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान 

फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा अमावस्या पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन...

जैन मन्दिर में लगा पत्थर गिरने के दौरान दुकानदार बाल-बाल बचा

फिरोजाबाद, नगर के ऐतिहासिक प्रसिद्ध छदामी लाल जैन मन्दिर में ऊपरी मंजिल पर लगे पत्थर के गिरने से ग्लास की...
जैन मन्दिर में लगा पत्थर गिरने के दौरान दुकानदार बाल-बाल बचा

लखनऊ में लगा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

— खून, शुगर, थायराइड से लेकर कैंसर, किडनी, आंख और दांतों की हुई जांच
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में लगा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

केजीएमयू में महिला विद्यार्थियों सुरक्षा को लेकर चर्चा

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू में महिला विद्यार्थियों को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य...

बलरामपुर अस्पताल प्रशासन की मरीजों पर पैनी नजर

लखनऊ। बलरामपुर चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा मानकों को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से निदेशक एवं प्रमुख...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल प्रशासन की मरीजों पर पैनी नजर

पुलिस के एनकाउंटर की धमकी से आहत युवक ने दी जान

परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लगाया प्रताड़ना और धमकी का आरोप, कई थानों की फोर्स के साथ एएसपी मौके पर पहुंचे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस के एनकाउंटर की धमकी से आहत युवक ने दी जान