अमावस्या पर ओमघाट मे डीएफओ जीडी मिश्रा ने की गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान
गंगा घाट पर हर घर तिरंगा,घर घर तिरंगा का संदेश दिया गया
फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा अमावस्या पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया । गंगा आरती में डीएफओ जीडी मिश्र ने कहा कि हम सब का दायित्व है मां गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखना । गंगा आरती में जिला अपराध निरोधक समिति के
कैलाश चंद पुरवार ने कहा कि गंगा नदी को गंदा न करें एवं मां गंगा को स्वच्छ रखें ।अंत मे डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।
इस मौके पर गायत्री परिवार के रामस्वरूप गुप्ता, डॉ आर पी दीक्षित, भाजपा नेता डॉ अमित मिश्रा नीटू, संजय श्रीवास्तव, लाल त्रिपाठी , किसान यूनियन के पवन द्विवेदी, गोलू पुरवार, आशा त्रिपाठी, उर्मिला तिवारी ,मंजू सिंह ,पुष्पा गुप्ता, वंदना , प्रज्ञा गुप्ता,आशीष गुप्ता सौनक गुप्ता, पंकज कुमार, राघवेंद्र , अनुज, वीरेंद्र साहू , सुरेंद्र पाठक, प्रांशु रस्तोगी, विवेक , माधव दीक्षित, अहम शर्मा ,सुमित, शिवम मिश्रा आर्यन मिश्रा मौजूद रहे।
---------------------------
लेखक के बारे में
प्रभाकर पाण्डेय पत्रकारिता क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव रखते हैं। वर्ष 2018 से फतेहपुर जिला मुख्यालय में पत्रकार के रूप में सक्रिय हैं। इससे पहले वह कई प्रिंट मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ में फतेहपुर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और जिले से जुड़े महत्वपूर्ण समाचारों की तथ्यपरक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
