राजा भोज सेलिंग चैम्पियनशिप में एमपी के छाए सेलर्स

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अपर लेक स्थित बोट क्लब पर चल रही तृतीय राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप-2026 के दूसरे दिन बुधवार को मध्य प्रदेश के सेलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। मप्र की टीम 420 मिक्स और 29ईआर में पहले स्थान पर रही।

भोपाल की बड़ी झील स्थित बोट क्लब पर 10 से 16 अगस्त तक आयोजित इस राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता में 12 राज्यों के करीब 100 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। राष्ट्रीय रैंकिंग की इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी अपनी तकनीक, संतुलन, गति और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

420 मिक्स में समृद्धि-पार्थ की जोड़ी अव्वल
बुधवार को 420 मिक्स वर्ग में एनएसएस भोपाल की समृद्धि बाथम और पार्थ सिंह चौहान की जोड़ी ने शानदार तालमेल, संतुलन और रणनीतिक प्रदर्शन करते हुए दोनों रेस में पहला स्थान हासिल किया।

दोनों रेस में लगातार बेहतर प्रदर्शन के साथ जोड़ी ने 2 नेट अंक अर्जित कर वर्ग में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं एनएसएस भोपाल की एकलव्य बाथम और वंशिका सिकरवार की जोड़ी ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 4 नेट अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, जर्मनी में खेलेगी प्रैक्टिस मैच ये खबर भी पढ़े : महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, जर्मनी में खेलेगी प्रैक्टिस मैच

दोनों टीमों के प्रदर्शन से इस वर्ग में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों की मजबूत तैयारी और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता देखने को मिली।

29ईआर गर्ल्स में शगुन-अर्पणा ने मारी बाजी
29ईआर गर्ल्स वर्ग में एनएसएस भोपाल की शगुन झा और अपर्णा चौधरी ने दोनों रेस में पहला स्थान हासिल करते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया।

वहीं 29ईआर वर्ग में एनवायएससी की शोवण्या जोधा और हृदय जोशी ने पहला स्थान हासिल किया। एनएसएस के रुद्रेश सिंह पटेल और मयंक राजपूत दूसरे तथा एनवायएससी के एमडी रिजवान और शिवम वाल्मीकि तीसरे स्थान पर रहे।

टेक्नो में भी एमपी के खिलाड़ियों का दबदबा
टेक्नो पुरुष अंडर-15 वर्ग में एनएसएस भोपाल के अंकित विश्वकर्मा ने पहला और एमपीवायए के अयान खान ने दूसरा स्थान हासिल किया।

पुरुष अंडर-17 में एनएसएस भोपाल के सोहम योगेश राजपूत पहले, स्वस्तिक गौतम दूसरे और ईएमईएससी भोपाल के आरान मलिक तीसरे स्थान पर रहे।

महिला अंडर-15 में एनएसएस भोपाल की अनन्या अवधिया ने पहला और विपासा सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला अंडर-17 में वायएएम की प्रियंशी एम. पाटिल प्रथम और एनएसएस भोपाल की तेजस्वी प्रजापति दूसरे स्थान पर रहीं।

12 राज्यों के करीब 100 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 10 से 16 अगस्त तक अपर लेक, बोट क्लब स्थित वाटर स्पोर्ट्स सेंटर में हो रही है।

प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों और विभिन्न प्रतिष्ठित क्लबों से करीब 100 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यॉटिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (वाएआई) के तकनीकी मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का संचालन किया जा रहा है।

वाटर स्पोर्ट्स में मध्य प्रदेश की मजबूत पहचान
भोपाल की प्राकृतिक परिस्थितियां सेलिंग, रोइंग, कयाकिंग और केनोइंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स के लिए अनुकूल हैं। मध्यप्रदेश राज्य जल क्रीड़ा अकादमी की स्थापना वर्ष 2007 में हुई थी और यहां सेलिंग सहित विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स के लिए प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अकादमी के खिलाड़ियों ने अब तक 28 अंतरराष्ट्रीय और 69 राष्ट्रीय पदक अर्जित किए हैं तथा 37 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सहभागिता की है।

वर्ष 2025 की राजा भोज मल्टीक्लास सेलिंग चैम्पियनशिप में भी मध्य प्रदेश की टीम ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 16 पदक—8 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य अर्जित किए थे। प्रतियोगिता की 12 में से 8 कैटेगरी में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते थे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विराेध में प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए...
छत्तीसगढ़ 
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...
उत्तर प्रदेश 
मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

गरियाबंद जंगल में पेड़ से लटकी मिली अज्ञात युवती की लाश

गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम बाबाकुटी के जंगल में एक अज्ञात युवती की लाश सागौन...
छत्तीसगढ़ 
गरियाबंद जंगल में पेड़ से लटकी मिली अज्ञात युवती की लाश

राजा भोज सेलिंग चैम्पियनशिप में एमपी के छाए सेलर्स

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अपर लेक स्थित बोट क्लब पर चल रही तृतीय राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल...
खेल 
राजा भोज सेलिंग चैम्पियनशिप में एमपी के छाए सेलर्स

उत्तर प्रदेश

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...
उत्तर प्रदेश 
मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

बावन इमली के 52 शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का हुआ सम्मान

फतेहपुर, 12 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत बिंदकी तहसील क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बावन इमली में बुधवार को स्वतंत्रता...
उत्तर प्रदेश 
बावन इमली के 52 शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का हुआ सम्मान

अमावस्या पर ओमघाट मे  डीएफओ जीडी मिश्रा ने की गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान 

फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा अमावस्या पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन...
उत्तर प्रदेश 
अमावस्या पर ओमघाट मे  डीएफओ जीडी मिश्रा ने की गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान