औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

दवाओं के स्टॉक में भिन्नता मिली

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की।

जांच के दौरान दवाओं के क्रय-विक्रय अभिलेख, लाइसेंस और भंडारण व्यवस्था में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद औषधि विभाग ने संबंधित फर्म पर औषधियों के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी।

सहायक आयुक्त (औषधि), बरेली मंडल के निर्देश पर औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने सहायक आयुक्त औषधि संदीप कुमार के नेतृत्व में मेसर्स मूनस्टोन वेंचर एलएलपी, अपर ग्राउंड फ्लोर, नेकपुर, थाना सुभाषनगर में छापेमारी की।

खागा तहसील में बैनामा ऑफिस का राहुल बाबू एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा ये खबर भी पढ़े : खागा तहसील में बैनामा ऑफिस का राहुल बाबू एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा

टीम ने मौके पर मौजूद पंजीकृत फार्मासिस्ट विजय कुमार की उपस्थिति में मेडिकल स्टोर के दस्तावेज और दवाओं की जांच की।

जांच में भंडारित एलोपैथिक दवाओं में पांच प्रकार की दवाओं में भिन्नता पाई गई। इसके अलावा बिक्री बिल पर लाइसेंस के फॉर्म-21 का उल्लेख नहीं था। बिल पर फर्म का पता भी सही नहीं पाया गया। चिकित्सक का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज नहीं था। शेड्यूल एच-वन रजिस्टर भी अपडेट नहीं मिला।

टीम को एक्सपायरी दवाओं के अलग से रखरखाव की व्यवस्था नहीं मिली। दवाओं के लेबल और अन्य अभिलेखों में भी कमियां पाई गईं। कंप्यूटर सिस्टम में दवाओं की बैच संख्या के आधार पर एंट्री नहीं थी। फ्रिज का भी निर्धारित तरीके से उपयोग नहीं किया जा रहा था।

बरेली के औषधि निरीक्षक राजेश कुमार, ने कहा कि निरीक्षण के दौरान दवाओं के रिकॉर्ड और भंडारण व्यवस्था में कई गंभीर अनियमितताएं मिली हैं।

निरीक्षण आख्या सहायक आयुक्त औषधि को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। अग्रिम आदेशों तक फर्म से औषधियों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विराेध में प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए...
छत्तीसगढ़ 
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...
उत्तर प्रदेश 
मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

गरियाबंद जंगल में पेड़ से लटकी मिली अज्ञात युवती की लाश

गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम बाबाकुटी के जंगल में एक अज्ञात युवती की लाश सागौन...
छत्तीसगढ़ 
गरियाबंद जंगल में पेड़ से लटकी मिली अज्ञात युवती की लाश

उत्तर प्रदेश

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...
उत्तर प्रदेश 
मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

बावन इमली के 52 शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का हुआ सम्मान

फतेहपुर, 12 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत बिंदकी तहसील क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बावन इमली में बुधवार को स्वतंत्रता...
उत्तर प्रदेश 
बावन इमली के 52 शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का हुआ सम्मान