खागा तहसील में बैनामा ऑफिस का राहुल बाबू एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा
जमीन की अधिक मालियत और कम स्टांप का हवाला देकर 1.5 लाख रुपये मांगने का आरोप
खागा। नगर पंचायत अन्तर्गत संग्रामपुर सानी गाँव की गाटा संख्या 279 की 12 बिसवा 965 हेक्टेयर जमीन बैनामा कराने के बाद बैनामा ऑफिस के राहुल बाबू ने क्रेता से मिलने की बात कहकर ऑफिस बुलाया और उसकी बाद उनसे 1.5 लाख रूपये की मांग किया। कहा कि आपकी जमीन सड़क से जुड़ी हुई है, उसकी मालियत अधिक है, और स्टाम्प भी कम लगाए गये हैं, उसके बदले आप डेढ़ लाख रूपये दो नहीं जेल भेज देंगे।
पीड़ित क्रेता ने बताया कि राहुल बाबू ने कहा मैडम को देने हैं, और मेरी बात भी मैडम से कराई तो मैडम ने भी वही डेढ़ लाख मांगे और जेल भेजने की धमकिया दिया। तभी क्रेता ने कहा कि मैंने बहुत गिड़गिड़ाया तो मामला एक लाख में सेटिंग हो गई। तभी क्रेता ने लखनऊ एंटी कृपशन टीम का नंबर लेकर फोनिक वार्ता के द्वारा पूरी बात बताई, उन्होंने प्रयागराज मंडल के अधिकारियों का नंबर उपलब्ध कराने के बाद पूरी भूमिका तैयार हुई, फिर पैसे देने का वादा आज का था, तभी एक लाख रूपये एंटी कृपशन टीम गिनते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
