सोत नदी के पुनरुद्धार की कार्ययोजना 3 दिन में होगी तैयार

सीडीओ ने अतिक्रमण रोकने, वृक्षारोपण और जल संरक्षण पर दिया जोर, संबंधित विभागों को दिए निर्देश

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सोत नदी के पुनरुद्धार एवं कायाकल्प के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय से कार्ययोजना तैयार कर 03 दिवस के अंदर उच्च स्तर को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने राजस्व विभाग को सोत नदी के बहाव क्षेत्र का सीमांकन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नदी के पारिस्थितिक तंत्र एवं जैव विविधता संरक्षण, अतिक्रमण की रोकथाम के लिए सघन वृक्षारोपण, जल उपयोग दक्षता बढ़ाने के लिए फसल चक्र में परिवर्तन, मनरेगा के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन, ग्रे वाटर एवं सीवेज प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नदी प्रदूषण की निगरानी, डी-सिल्टेशन एवं जल प्रवाह प्रबंधन सहित विभिन्न कार्यों को कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूजल पर निर्भरता कम करने के लिए चेक डैम, ड्रिप सिंचाई तथा मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने से संबंधित कार्ययोजनाएं भी तैयार करने को कहा। उन्होंने बताया कि अधिकांश विभागों द्वारा कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। नगर पालिका परिषद बदायूं, बिसौली तथा नगर पंचायत उसहैत एवं मुड़िया की कार्ययोजना प्राप्त न होने पर संबंधित अधिशासी अधिकारियों को 02 दिवस के अंदर कार्ययोजना उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए।

फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े : फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत

सीडीओ ने सभी प्रस्तावों का समेकन करते हुए अभिसरण एवं कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के माध्यम से सोत नदी के पुनरुद्धार की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा के दौरान उन्होंने वर्ष 2026 में कराए गए वृक्षारोपण की जियो टैगिंग तत्काल पूर्ण कर इसकी सूचना प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा में सभी संबंधित विभागों को पर्यावरण से संबंधित विभिन्न प्रकार के वेस्ट की सूचना निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग विनीता सिंह, डीसी मनरेगा मीनाक्षी सक्सेना, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) अमित कुमार, एलबीसी राकेश मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में थाना गुरसराय क्षेत्र में छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

शराब घोटाले मामले में रामगोपाल अग्रवाल अब ED की हिरासत में

रायपुर की विशेष अदालत में पेश रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित 3200 करोड़ के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...
छत्तीसगढ़ 
शराब घोटाले मामले में रामगोपाल अग्रवाल अब ED की हिरासत में

रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

विपक्ष ने भी सरकार को घेरा नई दिल्ली। संसद में छात्रों के प्रदर्शन और उनके खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई के...
राष्ट्रीय 
रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

चार सर्किट्स में समाया दिल्ली का धार्मिक और सांस्कृतिक रंग नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अक्षरधाम मंदिर...
राष्ट्रीय 
सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

बदायूं। बज्मे सुखन के मोहल्ला सोथा कार्यालय पर मासिक तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमार आशीष...
उत्तर प्रदेश 
बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

उत्तर प्रदेश

हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में थाना गुरसराय क्षेत्र में छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

बदायूं। बज्मे सुखन के मोहल्ला सोथा कार्यालय पर मासिक तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमार आशीष...
उत्तर प्रदेश 
बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बदायूं। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा हज-2027 के...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

सोत नदी के पुनरुद्धार की कार्ययोजना 3 दिन में होगी तैयार

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं...
उत्तर प्रदेश 
सोत नदी के पुनरुद्धार की कार्ययोजना 3 दिन में होगी तैयार