बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

गजलों में सामाजिक सरोकार, वतन, इल्म और जिंदगी के पहलुओं को किया उजागर

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। बज्मे सुखन के मोहल्ला सोथा कार्यालय पर मासिक तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमार आशीष ने किया, जबकि अध्यक्षता इक्तिदार इमाम ने की। शायरों ने बेहतरीन गजले सुना कर साहित्यिक माहौल को खुशनुमा बना दिया। सादिक अलापुरी ने नात-ए-पाक से आगाज किया। गजल में उन्होंने सामाजिक विषमता पर कहा-
मुहब्बत भी किसी की ऐब लगती है ग़रीबी में,
हुनर लगते हैं उसके ऐब जो जरदार होता है।

अरशद रसूल ने वतन और कुर्बानी को केंद्र में रखते हुए पढ़ा-
वतन के वास्ते जो जिंदगी कुर्बान करते हैं,
उन्हीं के खून से इतिहास का सिंगार होता है।

भाजपा राज में बेपटरी हुए विकास विभाग के कुछ कर्मी ये खबर भी पढ़े : भाजपा राज में बेपटरी हुए विकास विभाग के कुछ कर्मी

दानिश बदायूंनी ने इल्म और हुनर की अहमियत पर कहा-
अलिफ बे से नहीं वाकिफ उसे उस्ताद कहते हो 
जिसे हो दसतरस लफ़्ज़ों पे वो फनकार होता है

आज़म फ़रशोरी ने प्रतिभा और क्षमता के अंतर को परवाज़ के प्रतीक के माध्यम से प्रस्तुत किया-
परिंन्दा कहने को हर इक मियाँ परदार होता है,
मगर परवाज़ में सबका अलग मेयार होता है।

कुमार आशीष ने सच की राह की कठिनाइयों पर कहा-
ये माना रास्ता सच का बहुत दुश्वार होता है,
मगर कब झूठ से इंसां का बेड़ा पार होता है।

डॉ. शम्स मुजाहिदी ने अपने अंदाज में श्रोताओं को गुदगुदाया-
महकती संदली सांसें गुलाबी जिस्म की खुश्बू,
मेरे महबूब का बोसा भी खुशबूदार होता है।

सुरेंद्र नाज़ बदायूंनी ने मेहनतकश लोगों की भागमभाग जिंदगी की तरफ इशारा किया-
हमें हर इक महीने के सभी दिन एक जैसे हैं,
किसी मजदूर की किस्मत में कब इतवार होता है।

शायरों की रचनाओं पर उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने दाद देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में आहिल रसूल और रजत गौड़ का विशेष सहयोग रहा। अरशद रसूल ने बताया कि इस साहित्यिक सिलसिले का अगला कार्यक्रम 5 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। अगले तरही मुशायरे के लिए तरही मिसरा “नाम सभी का शामिल है अफसाने में” तय किया गया है।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव

मोहनलालगंज, लखनऊ । मोहनलालगंज के मऊ गांव में मंगलवार दोपहर खेत से लौटकर तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की...
उत्तर प्रदेश 
तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव

हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में थाना गुरसराय क्षेत्र में छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

शराब घोटाले मामले में रामगोपाल अग्रवाल अब ED की हिरासत में

रायपुर की विशेष अदालत में पेश रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित 3200 करोड़ के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...
छत्तीसगढ़ 
शराब घोटाले मामले में रामगोपाल अग्रवाल अब ED की हिरासत में

रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

विपक्ष ने भी सरकार को घेरा नई दिल्ली। संसद में छात्रों के प्रदर्शन और उनके खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई के...
राष्ट्रीय 
रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

चार सर्किट्स में समाया दिल्ली का धार्मिक और सांस्कृतिक रंग नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अक्षरधाम मंदिर...
राष्ट्रीय 
सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव

मोहनलालगंज, लखनऊ । मोहनलालगंज के मऊ गांव में मंगलवार दोपहर खेत से लौटकर तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की...
उत्तर प्रदेश 
तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव

हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में थाना गुरसराय क्षेत्र में छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

बदायूं। बज्मे सुखन के मोहल्ला सोथा कार्यालय पर मासिक तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमार आशीष...
उत्तर प्रदेश 
बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बदायूं। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा हज-2027 के...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन