हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

हज कमेटी ऑफ इण्डिया की आधिकारिक वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा हज-2027 के हज यात्रियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षकों के चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 11 अगस्त से 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हज कमेटी ऑफ इण्डिया की आधिकारिक वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट पर हज-2027 से संबंधित दिशा-निर्देश एवं सूचनाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षकों के चयन के लिए कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की जाएगी। सीबीटी में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 01 से 06 सितम्बर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। चयनित प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सितम्बर के अंतिम सप्ताह में मुम्बई में संभावित है। प्रशिक्षक पद के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

बिजनौर के कांवड़ मार्गों पर सफाई से लेकर सुरक्षा तक पुख्ता इंतजाम  ये खबर भी पढ़े : बिजनौर के कांवड़ मार्गों पर सफाई से लेकर सुरक्षा तक पुख्ता इंतजाम 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि 150 हज आवेदकों पर एक प्रशिक्षक का चयन किया जाएगा। पुरुष एवं महिला प्रशिक्षकों का चयन पुरुष एवं महिला हज यात्रियों की संख्या के अनुपात में किया जाएगा। आवेदक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, 12वीं पास या समकक्ष होना आवश्यक है। स्नातक एवं सूचना प्रौद्योगिकी का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में 05 अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। प्रशिक्षक हेतु आयु 07 अगस्त 2026 को 25 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदक के विरुद्ध कोई आपराधिक प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए, जिसके संबंध में स्व-अभिप्रमाणित शपथ-पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदक द्वारा पिछले पांच वर्षों में हज किया होना आवश्यक है। इसके प्रमाण के रूप में वीजा, पासपोर्ट के संबंधित पृष्ठ अथवा हज कमेटी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू एवं स्थानीय भाषा बोलने तथा समझने में दक्ष होना चाहिए। इसके साथ ही मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ, कम्प्यूटर में दक्ष तथा हज सुविधा एप की जानकारी होना आवश्यक है। चयन होने पर सरकारी चिकित्सक द्वारा जारी फिटनेस प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थी को हज के अरकान की पूर्ण जानकारी के साथ-साथ भीड़ अथवा समूह को संबोधित एवं नियंत्रित करने का अनुभव होना भी अपेक्षित है। चयन कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा में 100 अंक तथा साक्षात्कार में 20 अंकों के संयुक्त आधार पर तैयार मेरिट के अनुसार किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में सफल होने के लिए सीबीटी एवं साक्षात्कार में अलग-अलग न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद के पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए निर्धारित अवधि में हज कमेटी ऑफ इण्डिया की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें तथा आवेदन करने से पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध हज-2027 से संबंधित दिशा-निर्देशों का भली-भांति अवलोकन कर लें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव

मोहनलालगंज, लखनऊ । मोहनलालगंज के मऊ गांव में मंगलवार दोपहर खेत से लौटकर तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की...
उत्तर प्रदेश 
तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव

हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में थाना गुरसराय क्षेत्र में छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

शराब घोटाले मामले में रामगोपाल अग्रवाल अब ED की हिरासत में

रायपुर की विशेष अदालत में पेश रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित 3200 करोड़ के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...
छत्तीसगढ़ 
शराब घोटाले मामले में रामगोपाल अग्रवाल अब ED की हिरासत में

रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

विपक्ष ने भी सरकार को घेरा नई दिल्ली। संसद में छात्रों के प्रदर्शन और उनके खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई के...
राष्ट्रीय 
रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

चार सर्किट्स में समाया दिल्ली का धार्मिक और सांस्कृतिक रंग नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अक्षरधाम मंदिर...
राष्ट्रीय 
सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव

मोहनलालगंज, लखनऊ । मोहनलालगंज के मऊ गांव में मंगलवार दोपहर खेत से लौटकर तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की...
उत्तर प्रदेश 
तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव

हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में थाना गुरसराय क्षेत्र में छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

बदायूं। बज्मे सुखन के मोहल्ला सोथा कार्यालय पर मासिक तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमार आशीष...
उत्तर प्रदेश 
बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बदायूं। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा हज-2027 के...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन