बिजनौर के कांवड़ मार्गों पर सफाई से लेकर सुरक्षा तक पुख्ता इंतजाम 

शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • कांवड़ियों के लिए प्रशासन ने की बेहतर व्यवस्था

बिजनौर। श्रावण कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को विधायक नहटौर ओम कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने नियामतपुर गामड़ी, भागूवाला और मोटा महादेव मंदिर सहित कांवड़ मार्गों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मोटा महादेव मंदिर पहुंचकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भगवान शिव के दर्शन किए और कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। प्रसाद वितरण के दौरान शिवभक्तों में खासा उत्साह नजर आया।

810 सफाईकर्मी संभाल रहे मोर्चा
कांवड़ मार्गों को स्वच्छ रखने के लिए पंचायती राज विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी प्रीतम सिंह के अनुसार मार्गों पर नियमित सफाई के लिए 810 सफाईकर्मी, जबकि प्रमुख कांवड़ शिविरों में 367 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में ग्राम सचिवों को नोडल अधिकारी बनाकर सफाई व्यवस्था की निगरानी कराई जा रही है।

जेन_जी इफेक्ट : तुम्हें अपना बनाने की कमस खाई है.... ये खबर भी पढ़े : जेन_जी इफेक्ट : तुम्हें अपना बनाने की कमस खाई है....

मार्गों से कूड़ा उठाने के लिए 166 ई-रिक्शा तथा प्रमुख स्थानों पर 195 बड़े कूड़ेदान लगाए गए हैं। इसके अलावा 166 ग्राम पंचायतों में 465 हैंडपंप, 43 सामुदायिक शौचालय और 54 अन्य शौचालय क्रियाशील रखे गए हैं।

जेसीबी से हटाया जा रहा कूड़ा, रोशनी भी चाक-चौबंद
कांवड़ मार्गों के किनारे जमा कूड़े-कचरे को जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से हटाया जा रहा है। झाड़ियों की कटाई, सफाई अभियान, विद्युत प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही सूचना एवं दिशा-निर्देशक बोर्ड लगाए गए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर डस्टबिन की व्यवस्था भी की गई है। प्रमुख कांवड़ शिविरों और ग्राम पंचायतों में अधिकारी लगातार स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा रहे हैं।

सुरक्षित और सुगम यात्रा सर्वोच्च प्राथमिकता

WhatsApp Image 2026-08-10 at 17.13.39
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जसजीत कौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी स्तर पर असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को लगातार सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशासन का लक्ष्य शिवभक्तों को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव उपलब्ध कराना है। इस दौरान पूर्व क्षेत्रीय मंत्री लीना सिंगल, उपजिलाधिकारी नजीबाबाद शैलेंद्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा

सिंगरौली, सोनभद्र। सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सीएसआर के तहत जिला...
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा

UP चुनाव की तैयारी में BSP का शंखनाद,आकाश ने सादाबाद से डॉ.अविन को बनाया प्रत्याशी

महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे उठाए
राज्य  उत्तर प्रदेश 
UP चुनाव की तैयारी में BSP का शंखनाद,आकाश ने सादाबाद से डॉ.अविन को बनाया प्रत्याशी

एनसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली ने लगाया मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सिंगरौली, सोनभद्र। स्थानीय परिक्षेत्र में उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु समय समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया...