2027 की तैयारी तेज, घर-घर भाईचारे और एकता का संदेश पहुंचा रहा रालोद

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटे पदाधिकारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • वाजीदपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से जुड़ने की अपील

बिजनौर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बिजनौर विधानसभा अध्यक्ष मास्टर इंद्रमणि रविवार को वाजीदपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर संवाद किया और लोगों से राष्ट्रीय लोकदल से जुड़कर भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं क्षेत्र के विकास को मजबूत करने की अपील की।

चौपाल में बीएसएनएल की नामित सदस्य पूनम चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ ही किसान, मजदूर और आमजन के हितों के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी एकता मजबूत होने से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।

निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का आंदोलन आज  ये खबर भी पढ़े : निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का आंदोलन आज

रणधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि “बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे।” उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। हेमेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल बांटने की नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने की राजनीति करता है। वहीं चेयरमैन छोटन सिंह ने कहा कि जब गांवों में भाईचारा मजबूत होगा तो किसान, मजदूर और युवा एकजुट होकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा दे सकेंगे।

विकास छिल्लर ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी द्वारा किसान, मजदूर, शिक्षा, रोजगार और खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना है।

चौपाल में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को मजबूत करने में सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जसवंत सिंह, जगरोशन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, संतोष सिंह, रूपचंद, तेजपाल सिंह, सुखबीर सिंह, विनीत कुमार, रणधीर सिंह, हरपाल सिंह, ब्रह्मपाल, नथन सिंह, रामपाल सिंह, नेपाल सिंह, नितेंद्र सिंह, सहदेव सिंह, वीरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, हिमांशु चौधरी, दीपांशु राणा, रिंकू, अमर सिंह, मिथुन सिंह, लवकुश सिंह, हिमांशु कुमार, बेगराज सिंह, बाबूराम, अमित कुमार, विज्ञान सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का आंदोलन आज

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा है कि दस अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा एवं ऑल इंडिया ट्रेड...
उत्तर प्रदेश 
निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का आंदोलन आज

ओबीसी वर्ग के 38 लाख छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति 

लखनऊ। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की पूर्वदशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत इस सत्र के लिए आवेदन...
ओबीसी वर्ग के 38 लाख छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति 

काकोरी क्रांति के 101 वर्ष पूर्ण होने पर दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

लखनऊ। अखिल भारत नागरिक परिषद के नेतृत्व में कर्मचारी, शिक्षक, बुद्धिजीवी एवं आम नागरिकों ने आज काकोरी स्थित शहीद स्मारक...
उत्तर प्रदेश 
काकोरी क्रांति के 101 वर्ष पूर्ण होने पर दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

केजीएमयू की कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद का सेवा विस्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रो.सोनिया नित्यानंद को केजीएमयू के...