निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : डॉ. वीरेंद्र तिवारी

स्थापना दिवस में पांच सौ से अधिक सम्मानित जनों सहित पत्रकारों का हुआ सम्मान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • जनहित के मुद्दे प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प
निगोहा, लखनऊ। निगोहा कस्बे में रायबरेली रोड स्थित निगोहा प्रेस क्लब कार्यालय पर रविवार को क्लब का प्रथम स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के साथ ही लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकार, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता एवं संभ्रांत नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों की एकजुटता, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प दोहराया गया।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद यूपी के चेयरमैन एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार तिवारी रहे। उन्होंने निगोहा प्रेस क्लब के संरक्षक मुकेश द्विवेदी, अध्यक्ष विमल सिंह चौहान, महामंत्री प्रदीप कुमार द्विवेदी सहित क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रथम स्थापना दिवस की बधाई दी। इस दौरान क्लब की ओर से मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है।
 
पत्रकार का काम केवल खबर प्रकाशित करना नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं और आमजन की आवाज को शासन-प्रशासन तक जिम्मेदारी के साथ पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पूरी पड़ताल करनी चाहिए और निष्पक्ष एवं निर्भीक तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता सबसे बड़ी पूंजी है। पत्रकार यदि ईमानदारी और तथ्यपरकता के साथ काम करता है तो समाज में उसकी विश्वसनीयता बनी रहती है।
 
उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता संगठन की ताकत होती है और निगोहा प्रेस क्लब ने कम समय में पत्रकारों को एक मंच पर लाने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने क्लब के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पत्रकारिता के मूल्यों और सिद्धांतों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।प्रेस क्लब अध्यक्ष विमल सिंह चौहान ने कहा कि निगोहा प्रेस क्लब की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र के पत्रकारों को एकजुट मंच उपलब्ध कराने के साथ ही आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
 
पत्रकारिता समाज की आवाज है और क्लब जनहित के मामलों को पूरी जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता के साथ उठाता रहेगा। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और पत्रकारों का आभार जताया।महामंत्री प्रदीप कुमार द्विवेदी ‘पिंकू’ ने कहा कि क्लब ने अपने पहले वर्ष में पत्रकारों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है। आने वाले समय में पत्रकारों के हितों के साथ-साथ क्षेत्र की जनसमस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता और आपसी सहयोग से संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
 
जीके न्यूज लाइव के संपादक नागेश्वर द्विवेदी ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। पत्रकारों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक पत्रकारिता के साथ समाजहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है। पत्रकारों को बिना किसी दबाव के जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
 
वर्षगांठ समारोह के दौरान समाजसेवी दिलीप यादव की ओर से मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के करीब सौ पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने, पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता को कायम रखने तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।
 
कार्यक्रम में मोहनलालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. अजय पाण्डेय ‘सत्यम’, भाजपा जिला महामंत्री धीरेंद्र पाण्डेय ‘धीरू’, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हंसराज रावत, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अमरपाल सिंह, लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री जितेंद्र यादव ‘जीतू’, वरिष्ठ अधिवक्ता यशवीर सिंह, सपा नेता अर्चना रावत, जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव, ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला, भाजपा नेता करण शुक्ला, एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार पाण्डेय, निगोहा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, मोहनलालगंज इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
 
इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य नागेश्वर द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य अमरेन्द्र भारद्वाज, कृष्णपाल सिंह एडवोकेट, निगोहां व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित, ग्राम प्रधान अभय कांत दीक्षित, निगोहा पूर्व प्रधान अजय सिंह, समाजसेवी अनिल त्रिपाठी, एलडीबी बैंक के अध्यक्ष अशोक तिवारी, जनपद लखनऊ के मद्देगंज थाना प्रभारी अनुज तिवारी, प्रभाकर त्रिवेदी प्रधान, ललित शुक्ला प्रधान, सत्येंद्र मिश्रा ‘डब्बू’, भाजपा मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ‘मोनू’ललित मिश्रा, अखिलेश द्विवेदी, विजय जायसवाल, ललित दीक्षित, नवीन वर्मा किसान नेता ऋषि मिश्रा, अरविंद दीक्षित, महिला पत्रकार सरोज यादव, रेनू पांडेय,सहित निगोहा प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर केक काटकर सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और क्लब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

लखनऊ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

लखनऊ। फिजियोथेरेपी अकादमी केजीएमयू के तत्वावधान में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग में एक दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस आयोजनों की श्रृंखला में जयहिंद वार्ता केन्द्र में पब्लिक डिबेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहले...
उत्तर प्रदेश 
स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग की ओर से पल्मोनरी हाइपरटेंशन पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस'...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा

निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का आंदोलन आज

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा है कि दस अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा एवं ऑल इंडिया ट्रेड...