अमृत सरोवरों पर दिखेगा आजादी का जश्न
लखनऊ। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने की तैयारियां तेज कर दी गयी है। इस आयोजन को लेकर सभी जनपदों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम से पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा अमृत सरोवरों की साफ सफाई करायी जाय और राष्ट्रोत्प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए जांय। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में निर्मित और विकसित किये गये सभी अमृत सरोवर स्थलों और तालाबों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम कराने के निर्देश दिये गये हैं। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए, सभी की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है । इस सम्बन्ध में आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग द्वारा विभाग के जिलों के अधिकारियों को दिशा जारी किये गए हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
