केजीएमयू की कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद का सेवा विस्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रो.सोनिया नित्यानंद को केजीएमयू के कुलपति पद पर तीन और वर्षों के लिए पुनर्नियुक्त किया है। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। पूर्व में उनके कार्यकाल में यूनिवर्सिटी ने चिकित्सा, शोध और मरीज सेवाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश के कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम. बोबडे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।आदेश के अनुसार डॉ. सोनिया नित्यानंद को तीन साल के लिए कुलपति पद पर नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले भी केजीएमयू की कुलपति रह चुकी हैं। उनके कार्यकाल में यूनिवर्सिटी ने चिकित्सा, शोध और मरीज सेवाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
