आईएएस-आईपीएस-आईएफएस हर माह छात्रों से करेंगे संवाद
प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को करियर व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए देंगे मार्गदर्शन
- अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा ने मंडलायुक्तों को दिये अनुपालन कराने के निर्देश
लखनऊ। इंटरमीडिएट व प्रतियोगी छात्रों के सर्वांगीण विकास, उनकी क्षमताओं का उपयोग और कैरियर एवं प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर अंक लाने के लिए एक नई पहल आरंभ की जा रही है। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस),भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) व भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी इंटरमीडिएट स्तर के विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उन्हें करियर संबंधी मार्गदर्शन देंगे।
इसे लेकर अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने मंडलायुक्तों को निर्देशित किया गया है कि वह इस कार्यक्रम की अपने स्तर पर समीक्षा करें। निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश, समस्त मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक तथा समस्त जिला विद्यालय निरीक्षकों को भी निर्देश जारी किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षकों से अपेक्षा की गई है कि वे संबंधित विद्यालयों को कार्यक्रम से अवगत कराएं ।
यूपीएससी, यूपीपीएससी, यूपीएसएसएससी, एएससी, एनडीए, जेईई, नीट और सीयूईटी समेत राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षाओं तथा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी जायेगी। साथ ही विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, उद्यमिता और स्टार्टअप से जुड़े अवसरों से भी अवगत कराया जायेगा। जिलाधिकारियों से हर माह इन कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिये गये है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
