प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, स्वराज भवन में नेताओं से की मुलाकात

शाम को छात्रों से करेंगे संवाद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकार को घेरने की पूरी तैयारी

प्रयागराज। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार दोपहर बाद प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वह सीधे स्वराज भवन(आनंद भवन) गए। जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। स्वराज भवन पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। स्वराज भवन वही ऐतिहासिक स्थान है, जहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म हुआ था। वर्तमान में यहां नेहरू-गांधी परिवार और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी स्मृतियां एवं सामग्री संग्रहालय के रूप में सुरक्षित हैं।

राहुल गांधी शाम छह बजे केपी कॉलेज मैदान में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में छात्रों के शामिल होने की बात कही गई है। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए दो लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

प्रयागराज के वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि राहुल गांधी का छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सीधे सुनना महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षा से जुड़े सवालों के जवाब चाहता है। राहुल गांधी छात्रों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को समझेंगे और उनके मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में राहुल गांधी का कार्यक्रम युवाओं में नई ऊर्जा पैदा करेगा।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, नीट से जुड़े विवाद और छात्रों पर कार्रवाई जैसे मुद्दे आज युवाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है।

‘राहुल गांधी से सरकार और भाजपा के लोग डरे हुए 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश सरकार और भाजपा में घबराहट है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं और छात्रों के हित में पर्याप्त काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं की आवाज उठा रहे हैं और इसी कारण सरकार उनके कार्यक्रमों को लेकर चिंतित है।

अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी से पूरी सरकार डर गई है। भाजपा के लोग घबराए हुए हैं, क्योंकि उन्होंने बच्चों और देशहित में कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के रोजगार, भर्ती परीक्षाओं और शिक्षा से जुड़े सवालों को राहुल गांधी मजबूती से उठाएंगे।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए केपी कॉलेज मैदान में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से पंडाल तैयार किए जाने की जानकारी कांग्रेस की ओर से दी गई है। पंडाल के पिछले हिस्से में वीआईपी लाउंज बनाया गया है। वीआईपी मेहमानों के लिए आठ स्टॉल भी तैयार किए गए हैं। मैदान में आने वाले छात्रों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को लेकर शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पोस्टर भी लगाए गए हैं। इनमें ‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’ जैसे नारे लिखे गए हैं।

इससे पूर्व 2024 में स्वराज भवन पहुंचे थे राहुल गांधी

राहुल गांधी इससे पूर्व फरवरी 2024 में अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान स्वराज भवन पहुंचे थे। वहीं, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने 17 जून को राजस्थान के कोटा से की थी। इसके बाद 17 जुलाई को देहरादून में भी छात्रों और युवाओं से संवाद किया था। प्रयागराज में होने वाले कार्यक्रम में भी राहुल गांधी युवाओं और छात्रों से सीधे बातचीत कर उनके सवाल सुनेंगे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार

पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी...
बिहार 
बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार

पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

मीरजापुर। डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति (भीम सेना) ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

सीएसआईआर-एनबीआरआई के इको-एजुकेशनल हब (प्रकृति ज्ञान धाम) को राष्ट्र को समर्पित किया लखनऊ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: सम्राट चौधरी

पीड़ितों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर सरकार सज्ज पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा...
बिहार 
मानव तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: सम्राट चौधरी

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे माँ -बेटे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

उत्तर प्रदेश

पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

मीरजापुर। डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति (भीम सेना) ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

सीएसआईआर-एनबीआरआई के इको-एजुकेशनल हब (प्रकृति ज्ञान धाम) को राष्ट्र को समर्पित किया लखनऊ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे माँ -बेटे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस

-पुत्री के साथ दाे दिन पूर्व फेसबुक लाइव आकर विधायक ने दी थी जानकारी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस