बाबा धाम गए युवक की सुल्तानगंज में मौत

गोरखपुर में शव रखकर प्रदर्शन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर में शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया मोहल्ले के रहने वाले युवक बजरंगी निषाद की बिहार के सुल्तानगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों ने मोहद्दीपुर-असुरन मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। युवक के साथ बाबा धाम गए उसके दोस्त भीम निषाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम होने से मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई का भरोसा दिया।

परिजनों के मुताबिक, बिछिया निवासी बजरंगी निषाद बीते मंगलवार को अपने दोस्त भीम निषाद के साथ देवघर स्थित बाबा धाम जाने के लिए घर से निकला था। परिजनों का कहना है कि बजरंगी बाबा धाम जाने के पक्ष में नहीं था। उसके पास यात्रा के लिए पर्याप्त पैसे भी नहीं थे। इसके बावजूद उसका दोस्त भीम उसे अपने साथ ले गया। मृतक की सास रेणुका देवी ने आरोप लगाया कि बजरंगी ने जब जाने से इनकार किया तो भीम ने उसे धमकी दी। परिजनों के अनुसार, बजरंगी पहले स्टेशन से वापस घर भी लौट आया था लेकिन भीम उसे दोबारा अपने साथ लेकर चला गया।

गोविंद साहब मेला होगा राजकीय, सीएम योगी की घोषणा ये खबर भी पढ़े : गोविंद साहब मेला होगा राजकीय, सीएम योगी की घोषणा

फोन पर मारपीट की बात बताने का दावा

परिजनों का आरोप है कि सुल्तानगंज पहुंचने के बाद बजरंगी ने फोन कर बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। उसने यह भी बताया कि उसके साथ गंभीर अनहोनी की आशंका है। परिजनों के मुताबिक, इसके कुछ समय बाद भीम निषाद ने फोन कर बताया कि बजरंगी कहीं भाग गया है। अगले दिन पुलिस की ओर से परिजनों को बजरंगी का शव बरामद होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन सुल्तानगंज पहुंचे। वहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

8aug512345

परिजनों ने आरोप लगाया कि शव मिलने के बाद भीम निषाद की ओर से कथित तौर पर चार लाख रुपये लेकर मामले को खत्म करने की बात कही गई। हालांकि, परिजनों ने किसी भी तरह का समझौता करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि बजरंगी की मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

शाहपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार बजरंगी निषाद यात्रा के दौरान नदी में नहाने गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना दूसरे राज्य में होने के कारण संबंधित स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार

पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी...
बिहार 
बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार

पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

मीरजापुर। डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति (भीम सेना) ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

सीएसआईआर-एनबीआरआई के इको-एजुकेशनल हब (प्रकृति ज्ञान धाम) को राष्ट्र को समर्पित किया लखनऊ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: सम्राट चौधरी

पीड़ितों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर सरकार सज्ज पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा...
बिहार 
मानव तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: सम्राट चौधरी

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे माँ -बेटे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

उत्तर प्रदेश

पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

मीरजापुर। डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति (भीम सेना) ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

सीएसआईआर-एनबीआरआई के इको-एजुकेशनल हब (प्रकृति ज्ञान धाम) को राष्ट्र को समर्पित किया लखनऊ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे माँ -बेटे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस

-पुत्री के साथ दाे दिन पूर्व फेसबुक लाइव आकर विधायक ने दी थी जानकारी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस