पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मीरजापुर। डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति (भीम सेना) ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार को थाना प्रभारी जिगना के माध्यम से शासन एवं पुलिस प्रशासन को 15 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अशोक कुमार ने बताया कि ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष भीमराव गौतम के निर्देश पर सौंपा गया।

ज्ञापन में पुलिसकर्मियों की आठ घंटे की निर्धारित ड्यूटी, साप्ताहिक अवकाश, बेहतर चिकित्सा सुविधा, बीमा, आवास और आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके साथ ही नशीले पदार्थों की बिक्री व तस्करी, गोवंश की अवैध तस्करी और अन्य अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग उठाई गई।

मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विवि में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव ये खबर भी पढ़े : मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विवि में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

समिति ने झूठे मुकदमों, अवैध हिरासत और राजनीतिक दबाव पर रोक लगाने के साथ प्रत्येक मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और साक्ष्य आधारित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। प्रमुख चौराहों, बाजारों, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, बैंक-एटीएम और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी की गई।

एससी-एसटी उत्पीड़न, साइबर अपराध तथा महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराधों में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच, पीड़ित की सुरक्षा और नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई। जनसुनवाई और मुकदमों की विवेचना में मेडिकल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, गवाह, दस्तावेज और सीडीआर समेत सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों को शामिल करने तथा लापरवाही या पक्षपात मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि ज्ञापन उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में सुनील कुमार गौतम, करफू लाल गौतम, रामदास, जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, रोहित कुमार गौतम, प्रीतेश कुमार, सुभाष चंद गौतम, अरुण कुमार, कलेन्द्र कुमार, नन्हे लाल गौतम, विकेश निषाद, आत्मा राम, छेदीलाल गौतम, मंजेश कुमार गौतम व सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भाजपा के एमएलसी वागीश पाठक के आवास पर लगा थ्री-फेज स्मार्ट मीटर

   बदायूं। बिजली व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में पावर कॉरपोरेशन की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने का...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा के एमएलसी वागीश पाठक के आवास पर लगा थ्री-फेज स्मार्ट मीटर

आईजीएल परिसर में निःशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड, गोरखपुर परिसर में स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते...
आईजीएल परिसर में निःशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

राम मंदिर दान चोरी की जांच पर सुनवाई टालने की यूपी सरकार की अपील

उच्चतम न्यायालय ने एक फोरेंसिक आडिटर को शामिल करने का दिया था निर्देश  नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अयोध्या के...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर दान चोरी की जांच पर सुनवाई टालने की यूपी सरकार की अपील

बालाजी एकेडमी का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

गोरखपुर  ।विगत वर्षों की भर्ती इस वर्ष भी बालाजी एकेडमी द्वारा इस सत्र के पुरस्कार वितरण प्रतिभा सम्मान व विदाई...
उत्तर प्रदेश 
बालाजी एकेडमी का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

भाजपा विधायक काे एक हजार गाेली मारने की धमकी मिली, मुकदमा दर्ज

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले की तरबगंज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक प्रेम नारायण पांडेय को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा विधायक काे एक हजार गाेली मारने की धमकी मिली, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश

भाजपा के एमएलसी वागीश पाठक के आवास पर लगा थ्री-फेज स्मार्ट मीटर

   बदायूं। बिजली व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में पावर कॉरपोरेशन की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने का...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा के एमएलसी वागीश पाठक के आवास पर लगा थ्री-फेज स्मार्ट मीटर

बालाजी एकेडमी का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

गोरखपुर  ।विगत वर्षों की भर्ती इस वर्ष भी बालाजी एकेडमी द्वारा इस सत्र के पुरस्कार वितरण प्रतिभा सम्मान व विदाई...
उत्तर प्रदेश 
बालाजी एकेडमी का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

भाजपा विधायक काे एक हजार गाेली मारने की धमकी मिली, मुकदमा दर्ज

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले की तरबगंज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक प्रेम नारायण पांडेय को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा विधायक काे एक हजार गाेली मारने की धमकी मिली, मुकदमा दर्ज

आर्यनगर के दुखहरण नाथ पोखरे पर विद्युत पोलों का हुआ लेमिनेशन

उतरौला (बलरामपुर)। नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर स्थित ऐतिहासिक दुखहरण नाथ पोखरे के आसपास विद्युत सुरक्षा को लेकर शनिवार...
उत्तर प्रदेश 
आर्यनगर के दुखहरण नाथ पोखरे पर विद्युत पोलों का हुआ लेमिनेशन