मुसीबत मे घबराएं नही,फोन उठाये डायल करें 112 : थानाध्यक्ष 

मिशन शक्ति के तहत गांव-गांव पहुंची तिकुनिया पुलिस, महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

राकेश यदुवंशी

तिकुनिया-खीरी,08 अगस्त(तरुणमित्र)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत तिकुनिया पुलिस ने गांव-गांव पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम ने ग्राम सूरत नगर और टेकई पुरवा में महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से बचाव के प्रति जागरूक किया।
 
पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लोगों से ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाते की जानकारी और पासवर्ड साझा न करने की सलाह दी। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक को खोलने से भी सावधान किया गया।
 
इस दौरान पुलिस ने महिलाओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला एवं बाल सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर जरूरत पड़ने पर सहायता ली जा सकती है।
 
पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या साइबर ठगी की घटना होने पर चुप न रहें और तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस को सूचना दें। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करते हुए आत्मविश्वास के साथ किसी भी समस्या का सामना करने के लिए प्रेरित किया।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा की बड़ी पहल, 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास और प्रतिमा का अनावरण

मंत्री ए के शर्मा का बड़ा बयान,मेरे भविष्य का फैसला महादेव या मोदी जी करेंगे
उत्तर प्रदेश 
स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा की बड़ी पहल, 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास और प्रतिमा का अनावरण

बरेली ने जीता प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर...
उत्तर प्रदेश 
बरेली ने जीता प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब

भारतीय संस्कृति एवं शास्त्रीय संगीत के संरक्षण का राष्ट्रव्यापी अभियान, हर सनातनी का दायित्व : विनोद कुमार त्रिपाठी

गोरक्षनाथ सनातन संघ ने गोरखपुर में आयोजित शास्त्रीय संगीत महोत्सव का किया भव्य स्वागत
भारतीय संस्कृति एवं शास्त्रीय संगीत के संरक्षण का राष्ट्रव्यापी अभियान, हर सनातनी का दायित्व : विनोद कुमार त्रिपाठी

हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना, चार साल बाद भी पालना नहीं

जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने न्यायालय के आदेश की चार वर्ष बीतने के बावजूद पालना नहीं किए जाने और अवमानना...
राजस्थान 
हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना, चार साल बाद भी पालना नहीं

उत्तर प्रदेश

स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा की बड़ी पहल, 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास और प्रतिमा का अनावरण

मंत्री ए के शर्मा का बड़ा बयान,मेरे भविष्य का फैसला महादेव या मोदी जी करेंगे
उत्तर प्रदेश 
स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा की बड़ी पहल, 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास और प्रतिमा का अनावरण

बरेली ने जीता प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर...
उत्तर प्रदेश 
बरेली ने जीता प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब

गन प्वाइंट पर शराब कारोबारी के घर लाखों की लूट, पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध

   बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के गनियाई गांव में नकाबपोश बदमाशों ने शराब कारोबारी के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने...
उत्तर प्रदेश 
गन प्वाइंट पर शराब कारोबारी के घर लाखों की लूट, पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध