औरंगाबाद-खीरी,06 अगस्त(तरुणमित्र)। हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के निमित्त गुरुवार को ठाकुर द्वारा मंदिर,औरंगाबाद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला मंत्री श्री अमित सिंह, मंडल प्रभारी श्री मुकेश पांडे जी तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्री सर्वेश सिंह जी उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई तथा अभियान को घर-घर तक पहुँचाने की रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष, मंडल मंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक एवं गणमान्य व्यक्तियों सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों ने सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अधिक से अधिक लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने का आह्वान किया और अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दिलाया।
बैठक का आयोजन ठाकुर द्वारा मंदिर, औरंगाबाद में किया गया।