कीचड़ और जलभराव से बेहाल ग्रामीण,रास्ते से निकलना हुआ दुशवार

मूसेपुर-रामदीन पूर्व मार्ग की बदहाली पर सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

विश्वजीत मिश्रा

पडरियातुला-खीरी,06 अगस्त(तरुणमित्र)। विकासखंड बिजुआ के मूसेपुर गांव से रामदीन पूर्व की ओर जाने वाले मार्ग पर इन दिनों भयंकर कीचड़, दलदल और जलभराव होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मार्ग की बदहाली के कारण करीब आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
सबसे अधिक परेशानी किसान और मजदूर वर्ग के लोगों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जरूरी कामों के लिए उन्हें रोजाना इसी दलदल और कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ता है। कई बार राहगीरों के फिसलकर गिरने और वाहन फंसने की स्थिति भी बन जाती है।
 
मूसेपुर गांव के जफर अली, छोटे अंसारी, सपल्लू, दाताराम मौर्य, मासूम अली, ओमकार मौर्य, इंद्रपाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान और स्थानीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
 
ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर शिकायत करते-करते वे परेशान हो चुके हैं। अब उन्हें उच्च अधिकारियों से ही उम्मीद है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मार्ग को दुरुस्त कराकर जलभराव और दलदल की समस्या से निजात दिलाई जाए, ताकि करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन सुचारु हो सके। 
 
इस संबंध में ग्राम प्रधान पप्पू राज ने बताया की उसे स्थान पर कई बार मिटटी डलवा कर सुचारु करने का प्रयास किया परंतु वह नाकाफी था वहां के स्थानीय लोग अपना अपना पानी उधर ही छोड़ते हैं जिस वजह से रास्ते पर पानी भरा रहताहै,अधिकारियों से गुहार लगाई है अगर बजट आता है तो जल्द ही उसे रास्ते को सुचारु किया जाएगा।
 
लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

राज्यसभा में पोस्टपार्टम डिप्रेशन सहित मॉल में कार्यरत महिलाओं की समस्याओं का उठा मुद्दा

नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को विशेष उल्लेख के दौरान प्रसव के बाद महिलाओं में होने वाले डिप्रेशन (पोस्टपार्टम डिप्रेशन)...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यसभा में पोस्टपार्टम डिप्रेशन सहित मॉल में कार्यरत महिलाओं की समस्याओं का उठा मुद्दा

राहुल गांधी 8 अगस्त को हर हाल में प्रयागराज आएंगे, छात्रों से करेंगे संवाद : अजय राय

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रयागराज में गुरुवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी 8 अगस्त को हर हाल में प्रयागराज आएंगे, छात्रों से करेंगे संवाद : अजय राय

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, साइबर अपराध पर तुरंत करें शिकायत : पुलिस आयुक्त

कानपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण उत्तर प्रदेश पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार के साइबर अपराध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, साइबर अपराध पर तुरंत करें शिकायत : पुलिस आयुक्त

उत्तर प्रदेश