स्कूल में छात्रा के गले में फंसा कटर, हालत गंभीर

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

विश्वजीत मिश्रा

पडरियातुला-खीरी,05 अगस्त(तरुणमित्र)। विकासखंड बिजुआ के पड़रिया तुला प्राथमिक विद्यालय की घटना, स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
लखीमपुर खीरी। बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय पड़रिया तुला में कक्षा 2 की करीब 9 वर्षीय छात्रा के गले में कटर फंसने का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्रा को सांस लेने में परेशानी होने लगी और उसकी हालत गंभीर हो गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे प्रधानाचार्य पंकज वर्मा दूसरे कक्ष में बच्चों को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान पास के कमरे में एक शिक्षिका बच्चों को पढ़ा रही थीं। तभी छात्रा ने कथित तौर पर कटर मुंह में डाल लिया, जो उसके गले में फंस गया।

सावन के पहले मंगलवार पर गाजियाबाद में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ ये खबर भी पढ़े : सावन के पहले मंगलवार पर गाजियाबाद में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई और छात्रा को पहले एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। वहां से उसे बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेफर किया गया। चिकित्सकों ने छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया।
परिजनों के मुताबिक, छात्रा के भाई ने उसे गोद में लेकर निजी क्लिनिक पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने भी इलाज के लिए आर्थिक मदद की।

स्कूल प्रशासन पर उठे सवाल

घटना को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में स्कूल प्रशासन के प्रति नाराजगी है। परिजनों का आरोप है कि घटना के तत्काल बाद एंबुलेंस या उचित मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के बजाय उन्हें सूचना देकर बच्ची को उनके हवाले कर दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते एंबुलेंस बुलाकर तत्काल इलाज शुरू कराया जाता, तो छात्रा की हालत इतनी गंभीर नहीं होती।

शिक्षा विभाग ने जांच के दिए निर्देश

मामले में खंड शिक्षा अधिकारी बिजुआ, नागेंद्र चौधरी ने बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में विद्यालय स्टाफ की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

"ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान", मातृशक्ति ने बनाया नया रिकॉर्ड

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने...
छत्तीसगढ़ 
"ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान", मातृशक्ति ने बनाया नया रिकॉर्ड

रायपुर में दो दिन में 143 वारंट तामील, फरार वारंटी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में चलाए गए दो दिवसीय विशेष वारंट तामीली अभियान के दौरान पुलिस ने...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर में दो दिन में 143 वारंट तामील, फरार वारंटी गिरफ्तार

आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे

देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को जिले की दो आटा मिलों पर छापेमारी कर गुणवत्ता और...
उत्तर प्रदेश 
   आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे

उत्तर प्रदेश

आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे

देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को जिले की दो आटा मिलों पर छापेमारी कर गुणवत्ता और...
उत्तर प्रदेश 
   आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे