आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे

Published By prem tripathi
On
prem tripathi Picture

देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को जिले की दो आटा मिलों पर छापेमारी कर गुणवत्ता और मानकों की जांच की। निरीक्षण के दौरान लेबलिंग में अनियमितताएं मिलने पर दोनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया। कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। टीम ने पहाड़पुर स्थित श्री गणपति रोलर फ्लोर मिल और पुरवा स्थित प्रकाश ट्रेडर्स फ्लोर मिल का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान दोनों आटा मिलों से आटा, मैदा और सूजी के कुल तीन नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शामिल रही। विभाग ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

इंस्टाग्राम पर शादी से इनकार का बदला, 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण ये खबर भी पढ़े : इंस्टाग्राम पर शादी से इनकार का बदला, 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण

लेखक के बारे में

prem tripathi Picture

दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय प्रेम शकर मणि वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में देवरिया व्यूरो के रूप में कार्यरत हैं। सटीक भाषा, तथ्यपरक संपादन और समाचारों को संतुलित रूप देने की उनकी क्षमता उनकी पहचान है।

नवीनतम

"ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान", मातृशक्ति ने बनाया नया रिकॉर्ड

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने...
छत्तीसगढ़ 
"ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान", मातृशक्ति ने बनाया नया रिकॉर्ड

रायपुर में दो दिन में 143 वारंट तामील, फरार वारंटी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में चलाए गए दो दिवसीय विशेष वारंट तामीली अभियान के दौरान पुलिस ने...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर में दो दिन में 143 वारंट तामील, फरार वारंटी गिरफ्तार

आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे

देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को जिले की दो आटा मिलों पर छापेमारी कर गुणवत्ता और...
उत्तर प्रदेश 