एलपीसी में CISCE बालिका कबड्डी टूर्नामेंट 2026 का सफल आयोजन
लखनऊ पब्लिक कॉलेज ए-ब्लॉक ने सी.आई.एस.सी.ई. रीजनल बालिका कबड्डी टूर्नामेंट 2026 की सफल मेजबानी की
लखनऊ। पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम शाखा में 5 अगस्त 2026 को सी.आई.एस.सी.ई. (यूपी) रीजनल कबड्डी टूर्नामेंट 2026 (गर्ल्स) के समापन समारोह का सफल आयोजन किया गया। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 3 से 5 अगस्त तक आयोजित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जोनों—आगरा, गोरखपुर, लखनऊ साउथ, वाराणसी, गाजियाबाद, लखनऊ नॉर्थ, कानपुर साउथ और बरेली की टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यालय ने सभी टीमों के रहने और भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था करते हुए अपनी आत्मीय आतिथ्य परंपरा का परिचय दिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज की निदेशिका श्रीमती निकिता सिंह उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और खिलाड़ियों, कोचों तथा आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। इसके साथ ही अधिकारियों, टीम प्रबंधकों और कोचों को शिशु तरु व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती भारती गोसाईं ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और आत्मविश्वासी व जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए अनुशासन, टीमवर्क तथा खेल भावना के महत्त्व पर जोर दिया।
टूर्नामेंट के परिणामों में:
U-14 श्रेणी: वाराणसी ने प्रथम, गाजियाबाद ने द्वितीय और लखनऊ साउथ ज़ोन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
U-17 श्रेणी: गाजियाबाद चैम्पियन बनी, जबकि वाराणसी दूसरे और लखनऊ साउथ ज़ोन (UP-J) तीसरे स्थान पर रही।
U-19 श्रेणी: वाराणसी ने पहला स्थान हासिल किया, गाजियाबाद दूसरे स्थान पर रही और लखनऊ साउथ ज़ोन (UP-J) को तीसरा स्थान मिला।
सभी विजेताओं को सी.आई.एस.सी.ई. द्वारा उपलब्ध कराए गए पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में चयनित प्रतिभागी अब मेरठ में आयोजित होने वाले नेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य शिक्षा, खेल और पाठ्यक्रम सहगामी गतिविधियों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देकर एक समग्र शिक्षा प्रदान करना है, जिससे छात्र आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और बहुमुखी व्यक्तित्व के रूप में विकसित हो सकें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
