खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

— छात्राओं के स्वास्थ्य एवं फिटनेस को मिलेगा बढ़ावा

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्थापित ओपन जिम का उद्घाटन स्थानीय पार्षद अनुराग मिश्र द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु केड़िया और  निरंजन शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर किया। अन्य अतिथियों का स्वागत भी पुष्पगुच्छ देकर किया गया। प्राचार्या ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी अत्यंत आवश्यक है। जिम की स्थापना छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करेगी।
उन्होंने बताया कि परिसर में जिम की स्थापना के लिए कॉलेज लम्बे समय से प्रयासरत था, नगर निगम द्वारा लगाए गए एवं पार्षद अनुराग मिश्रा के माध्यम से शुरू हुए इस जिम से आज यह इच्छा पूरी हो पायी है। इस अवसर पर पार्षद की ओर से महाविद्यालय को एक नया समर्सिबल भी भेंट किया गया उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। छात्राओं को नियमित व्यायाम एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु केड़िया एवं समस्त शिक्षकों को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान निरंतर छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने छात्राओं के साथ साथ टीचिंग स्टाफ को नियमित रूप से जिम का उपयोग करने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं फिटनेस गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

चहल्लुम को लेकर औरैया में अलर्ट, डीआईजी ने शांति समिति के साथ की बैठक

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में आगामी चहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
चहल्लुम को लेकर औरैया में अलर्ट, डीआईजी ने शांति समिति के साथ की बैठक

लखनऊ बनेगा पर्यटन का प्रवेश द्वार, नैमिषारण्य से दुधवा तक जुड़ेगा नया टूरिज्म सर्किट

लखनऊ। लखनऊ मंडल को धार्मिक, सांस्कृतिक और ईको टूरिज्म का मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ बनेगा पर्यटन का प्रवेश द्वार, नैमिषारण्य से दुधवा तक जुड़ेगा नया टूरिज्म सर्किट

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय सभागार मे सोमवार को महाविद्यालय के संस्थापक एवं वरिष्ठ राजनीतिज्ञ प्रो0 शिवाकांत...