सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी करे राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच : कांग्रेस

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा और ट्रस्ट को लेकर दावा किया कि मंदिर निर्माण के दौरान सैकड़ों करोड़ रुपये की चोरी हुई, सोने-चांदी पिघलाकर बेचे गए और पैसा शेयर बाजार में लगाया गया। उन्होंने इसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर डकैती बताते हुए उच्चतम न्यायालय की देखरेख में विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने की मांग की।

प्रमोद तिवारी ने रविवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि मंदिर में सिर्फ चढ़ावे की चोरी नहीं हुई, बल्कि शिला पूजन के समय से ही गड़बड़ियां शुरू हो गई थीं। भाजपा ने मंदिर निर्माण को हमेशा चुनावी मुद्दा बनाए रखा और वास्तविक निर्माण उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद ही संभव हुआ।

 उड़ीसा से चंदौली जा रहा तीस लाख का गांजा वाराणसी में जब्त, दो गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  उड़ीसा से चंदौली जा रहा तीस लाख का गांजा वाराणसी में जब्त, दो गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा अधूरे मंदिर में कराई गई और शंकराचार्यों को आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि पूजा उन्हीं से कराई जानी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या दौरे की तैयारियों पर 112 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिसमें फूल और कुर्सियों की खरीद कई गुना अधिक कीमत पर की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दौरान सात बड़े जमीनी सौदे हुए, जिनमें सर्किल रेट से 17 गुना अधिक रकम का भुगतान किया गया। एक सौदे में 2 करोड़ रुपये की जमीन खरीदकर 10 मिनट बाद 18 करोड़ रुपये में बेची गई। मंदिर से ‘चढ़ावा चोरी’ होने पर प्रधानमंत्री भी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।

उन्होंने कहा कि भाजपा ‘चढ़ावा चोरी’ को भुलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उन्हें जवाब देना ही होगा। हमारी मांग है कि उच्चतम न्यायालय की देखरेख में एसआईटी जांच कराई जाए ताकि आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

8.30 करोड़ की कपड़ा धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दुबई से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

जयपुर। राजधानी के एक कपड़ा व्यापारी से 8.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुहाना थाना पुलिस ने मुख्य...
राजस्थान 
8.30 करोड़ की कपड़ा धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दुबई से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

अगले सप्ताह IPO बाजार में हलचल, 6 नए इश्यू खुलेंगे और 11 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

नई दिल्ली। सोमवार यानी तीन अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने...
कारोबार 
अगले सप्ताह IPO बाजार में हलचल, 6 नए इश्यू खुलेंगे और 11 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी करे राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा...
राष्ट्रीय  राज्य 
 सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी करे राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच : कांग्रेस

करियर और परिवार को बर्बाद कर देता है नशा, खतरों को समझें युवा और दूर रहेंः प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि...
राष्ट्रीय  राज्य 
करियर और परिवार को बर्बाद कर देता है नशा, खतरों को समझें युवा और दूर रहेंः प्रधानमंत्री

मध्य प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों में की गई शराब बंदी : मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों पर निकाय और पंचायत...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों में की गई शराब बंदी : मोहन यादव

उत्तर प्रदेश

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में 3 से 4 अगस्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

वाराणसी: 24.42 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, 60 कॉलोनियों में बिछेगी नई सीवर लाइन

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने रविवार शाम वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: 24.42 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, 60 कॉलोनियों में बिछेगी नई सीवर लाइन

अंबेडकरनगर में धर्मांतरण रैकेट पर बड़ा एक्शन! चर्च से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में धार्मिक साहित्य और रजिस्टर बरामद

अंबेडकरनगर।उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में पुलिस ने कथित अवैध धर्मांतरण से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में धर्मांतरण रैकेट पर बड़ा एक्शन! चर्च से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में धार्मिक साहित्य और रजिस्टर बरामद

सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मदिरापाली भरथ राय टोला में रविवार की शाम...
उत्तर प्रदेश 
सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला