सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला

घायल किशोर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मदिरापाली भरथ राय टोला में रविवार की शाम सोशल मीडिया के जरिए नजदीकियां बढ़ने पर एक युवती से मिलने युवक पहुंचा।

यहां उसने धारदार हथियार से हमला कर युवती के 17 वर्षीय भाई को धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल हालत में नाबालिग लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ये खबर भी पढ़े : साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

जहां से उसे गोरखपुर रेफर किए जाने पर सीओ सिटी की मानवीय संवेदनशीलता देखने को मिली और उन्होंने निजी एंबुलेंस करते हुए घायल को उपचार के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जनपद का एक युवक देवरिया जिले में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती से मिलने आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने युवती के भाई मुद्दीन (१७) पुत्र छेदी खान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में नाबालिग लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग निकला।

घटना की जानकारी पर घायल के परिजन और ग्रामीण पहुंचे और उसे तत्काल महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान 108 एंबुलेंस सेवा की बड़ी लापरवाही सामने आई। परिजन और पुलिसकर्मी करीब डेढ़ घंटे तक 108 एंबुलेंस का इंतजार करते रहे, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची।

घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी (सिटी) संजय कुमार रेड्डी ने तत्काल निजी एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।

बताया जा रहा है कि निजी एंबुलेंस का खर्च भी सीओ ने स्वयं वहन किया, जिसके बाद घायल को बिना और देरी किए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

घटना की रामपुर कारखाना थाना प्रभारी राकेश कुमार राय और अन्य पुलिसकर्मी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। फिलहाल युवती से आरोपित के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है ताकि उसकी गिरफ्तारी ई जा सके।

इस मामले में 108 एंबुलेंस सेवा के समय पर नहीं पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि आपातकालीन सेवा में इस तरह की देरी गंभीर मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। वहीं सीओ सिटी की त्वरित पहल और संवेदनशीलता की परिजनों व स्थानीय लोगों ने सराहना की।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

इंडोनेशिया: मदुरा द्वीप के पास फेरी में आग लगने से 5 की मौत, 41 लापता, 225 लोगों को बचाया गया

सुराबाया (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के पूर्वी जावा स्थित मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक यात्री फेरी में भीषण आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया: मदुरा द्वीप के पास फेरी में आग लगने से 5 की मौत, 41 लापता, 225 लोगों को बचाया गया

गोंहड़ीडीपा की वर्षों पुरानी सड़क मांग पूरी, 4.22 करोड़ की सड़क निर्माण योजना को मिली मंजूरी

रायगढ़। क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात के रूप में ग्राम कोंडातराई के गोंहड़ीडीपा में 3 किलोमीटर सड़क निर्माण...
छत्तीसगढ़ 
गोंहड़ीडीपा की वर्षों पुरानी सड़क मांग पूरी, 4.22 करोड़ की सड़क निर्माण योजना को मिली मंजूरी

सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मदिरापाली भरथ राय टोला में रविवार की शाम...
उत्तर प्रदेश 
सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला

प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का भव्य समापन

संत कबीर नगर, प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन 1 अगस्त...
उत्तर प्रदेश 
प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का भव्य समापन

पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

—  नर्सिंग स्टाफ को रखनी होगी मरीज की भर्ती, बीमारी व डॉक्टर राउंड की पूरी जानकारी

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान

बडहलगंज(हरीश चंद सोनी की रिपोर्ट )। शितो-र्यू कराटे ट्रेनिंग सेंटर, मलांव, गोरखपुर की ओर से राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2026...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान