डॉ.आनंद मिश्रा एबीएसआई के अध्यक्ष निर्वाचित

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

WhatsApp Image 2026-08-02 at 5.55.40 PM

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ,केजीएमयू के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा को एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया ,एबीएसआई  का प्रेसिडेंट-इलेक्ट (2026–2028) व अध्यक्ष (2028–2030) निर्वाचित किये गये है। यह चुनाव जून 2026 में एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा देशव्यापी मतदान के माध्यम से सम्पन्न हुआ। परिणामों की आधिकारिक घोषणा रविवार को मदुरै में आयोजित एबीएसआई के 14 वार्षिक सम्मेलन की सामान्य सभा में निर्वाचन अधिकारी द्वारा वर्तमान अध्यक्ष प्रो. नवनीत कौर की उपस्थिति में की गई। एबीएसआई, देशभर के ब्रेस्ट सर्जनों का प्रमुख राष्ट्रीय संगठन है तथा भारत में ब्रेस्ट सर्जरी के क्षेत्र की अग्रणी पेशेवर आवाज़ माना जाता है। डॉ. आनंद मिश्रा का निर्वाचन उनके नेतृत्व, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा ब्रेस्ट एवं एंडोक्राइन सर्जरी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।

निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम  ये खबर भी पढ़े : निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम

WhatsApp Image 2026-08-02 at 6.19.21 PM
डॉ.आनंद मिश्रा वर्तमान में एबीएसआई , के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड चैप्टर के चेयरमैन हैं तथा इंडियन एसोसिएशन ऑफ एंडोक्राइन सर्जन के प्रेसिडेंट-इलेक्ट भी हैं। उन्होंने एंडोक्राइन एवं ब्रेस्ट सर्जरी, चिकित्सा शिक्षा, शोध तथा गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर डॉ. आनंद मिश्रा ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे देशभर के सहयोगियों के साथ मिलकर भारत में ब्रेस्ट सर्जरी, प्रशिक्षण, अनुसंधान तथा रोगी सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे ।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का भव्य समापन

संत कबीर नगर, प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन 1 अगस्त...
उत्तर प्रदेश 
प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का भव्य समापन

पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

—  नर्सिंग स्टाफ को रखनी होगी मरीज की भर्ती, बीमारी व डॉक्टर राउंड की पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश 
पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान

जापान की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों व प्रशिक्षक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान

वैभव हत्याकांड के विरोध में निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। खजनी क्षेत्र में 10 वर्षीय वैभव वर्मा की निर्मम हत्या के विरोध...
वैभव हत्याकांड के विरोध में  निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग

केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

— प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से जुड़े स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

उत्तर प्रदेश

प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का भव्य समापन

संत कबीर नगर, प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन 1 अगस्त...
उत्तर प्रदेश 
प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का भव्य समापन

पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

—  नर्सिंग स्टाफ को रखनी होगी मरीज की भर्ती, बीमारी व डॉक्टर राउंड की पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश 
पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

— प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से जुड़े स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

आईएएस के मकान में रह रहे एसीपी बाजारखाला के घर हुई चोरी, सीसीटीवी से सुराग की खोज

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एसीपी रंजीत कुमार के घर...
उत्तर प्रदेश 
आईएएस के मकान में रह रहे एसीपी बाजारखाला के घर हुई चोरी, सीसीटीवी से सुराग की खोज