आईएएस के मकान में रह रहे एसीपी बाजारखाला के घर हुई चोरी, सीसीटीवी से सुराग की खोज
पुलिस चौकी से 300 मीटर दूरी पर हुई घटना
- सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एसीपी रंजीत कुमार के घर चोरी हो गई। मौके पर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश में जुटी है। तालकटोरा के एमआईएस चौकी क्षेत्र में स्थित आईएएस अधिकारी के मकान में एसीपी बाजारखाला रंजीत कुमार किराए पर रहते हैं। घर से 300 मीटर पर एमआईएस पुलिस चौकी है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
जानकारी के मुताबिक़ हापुड़ सीडीओ हिमांशु गौतम का सेक्टर- सी में मकान में है। एसीपी रंजीत उन्हीं के मकान में ग्राउंड फ्लोर पर किराए पर रहते थे। बताया जा रहा है करीब 25 दिन पहले ही शिफ्ट हुए थे। पिछले एक हफ्ते से घर पर नहीं थे। शनिवार देर रात वापस लौटे तब घर का सामान बिखरा देखा। इसके बाद थाने को सूचना दी गई।
जानकारी के मुताबिक, मकान मालिक परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं। लखनऊ में उनके मकान की देखभाल भाई करते हैं। उनसे ही एसीपी ने मकान किराए पर लिया था। पुलिस इलाके के सभी सीसीटीवी खंगाल रही है। संदिग्ध पर भी नजर बनाए है। हालांकि घटना के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
