सावन के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में भारी भीड़ की आशंका, पुलिस अलर्ट
पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्ग पर लगाए रिफ्लेक्टर
मोहनलालगंज, लखनऊ। लखनऊ, रायबरेली,और उन्नाव तीन सरहदों से सटा प्राचीन भवरेश्वर महादेव मन्दिर है जहां दूर दराज से सैकडों की संख्या में श्रद्धालुओं दर्शन करने आते हैं ,सावन के प्रथम सोमवार पर भारी भीड़ की आशंका, भवरेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर पुलिस अलर्ट मूड नजर आई।
सावन के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए निगोहा थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ भवरेश्वर महादेव मंदिर मार्ग एवं लखनऊ-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया।
ये खबर भी पढ़े : यूपी विधानसभा मानसून सत्र में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और मंदिर चढ़ावे का मुद्दा उठाएगी सपा : अखिलेश श्रद्धालुओं की सुरक्षा दृष्टि को दखते हुए पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग कराई गई तथा मार्ग पर रिफ्लेक्टर लगवाए गए जिससे रोड हादसों से बचा जा सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
