महंगाई , बेरोजगारी, पेपर लीक पर दो- दो हाथ करने को तैयार 

37 साल का सूखा खत्म करने की जद्दोजहद, राहुल-प्रियंका की साख का चुनाव 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ । आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए अग्निपरीक्षा बन गया है। एक तरफ भाजपा का किला, दूसरी तरफ सपा-की मजबूत जमीन। दशकों से हार-दर-हार से हताश-निराश कार्यकतार्ओं को साथ ये लड़ाई आसान नहीं है। इसलिए यह आम चुनाव नहीं बल्कि राहुल गांधी-प्रियंका का अस्तित्व युद्ध है। क्योंकि कांग्रेस 37 साल से यूपी में सत्ता का सूखा झेल रही है। अब देखना है कि वह किंग मेकर बनेगी या फिर सूखा बरकरार रहेगा। 
 आखिरी बार कांग्रेस ने 1985 में यूपी में प्रचंण्ड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। इन 37 सालों में कई पीढ़ियां बदल गईं। मंडल-कमंडल की राजनीति आई और गई। यूपी में भाजपा, सपा, बसपा ने बारी-बारी से सत्ता संभाली। लेकिन कांग्रेस सिमटकर 2 सीटों पर आ गई। कार्यकर्ता हताश होते गये, कोर वोटर भी दूसो दलों में शिफ्ट हो गया। इसलिए इस बार तेज तर्रार एवं दलित नेता राजेन्द्र पाल गौतम को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष  अजय राय पार्टी कार्यकतार्ओं में जोश भर रहे हैं। लंबे समय तक सत्ता से दूर रहने के कारण पार्टी के पास न नेता बचे और न ही वोटर। साथ ही गठबंधन की राजनीति ने भी कांग्रेस को कमजोर कर दिया। कांग्रेस के पास इस बार तीन मौके हैं। पहला, भाजपा विरोधी वोट क्योंकि महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर नाराज नता को साथ जोड़ना। दूसरा, राहुल गांधी की सोशल मीडिया में इमेज सुधारना, क्योंकि युवा और महिलाएं कांग्रेस को एक बार फिर सुनने को तैयार हैं लेकिन उनके भाषण में स्पष्टता कम कनफ्यूजन ज्यादा है।  तीसरा, सांसदों को सदन में जनहित के मुद्दों को फेकस करना होगा न कि भाजपा की आलोचना। इन मुद्दों को गांव-गांव तक लेकर जाना होगा।

अगर सड़क, स्कूल और स्वस्थ्य सेवाओं पर बात होगी तो लोग गौर करेंगे। साथ ही पार्टी को आयातित नेताओं को नहीं, बल्कि 10 साल से पार्टी के लिए झंडा उठाने वालों को मौका देना होगा। सबसे जरूरी, हार-जीत से ऊपर उठकर 5 साल तक सड़क पर रहना होगा।  सबसे बड़ी चनौती पार्टी के समक्ष धन की है। इसलिए सोशल मीडिया, नुक्कड़ सभा और छोटे मुद्दों पर आंदोलन को हथियार बनाना होगा। पूर्व की तरह भाजपा इस बार भी राष्ट्रवाद और विकास को धार दे रही है। कांग्रेस को न्याय और हिस्सेदारी का नया नैरेटिव लेकर घर घर जाना होगा। संगठन को भी कागजों पर नहीं बल्कि जमीन पर मजबूत करने की जरुरत है।

 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा ढाबा एवं रेस्टोरेंट का किया गया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े :  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा ढाबा एवं रेस्टोरेंट का किया गया निरीक्षण

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुचि विश्वास ने बताया कि पूर्व की तुलना में कांग्रेस यहां काफी मजबूत हुई है। जनहित से जुड़े मुद्दों पर पार्टी लगातार धार देने के साथ ही सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन कर रही है। 9 अगस्त को नेता विरोधी दल राहुल गांधी प्रयागराज में छात्र संगम में आ रहे है जिसमें 50 हजार से अधिक छात्रों के आने का अनुमान है।इस दौरान पेपरलीक, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा एवं सुझाव लिये जायेंगे। 

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

—  नर्सिंग स्टाफ को रखनी होगी मरीज की भर्ती, बीमारी व डॉक्टर राउंड की पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश 
पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान

जापान की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों व प्रशिक्षक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान

वैभव हत्याकांड के विरोध में निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। खजनी क्षेत्र में 10 वर्षीय वैभव वर्मा की निर्मम हत्या के विरोध...
वैभव हत्याकांड के विरोध में  निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग

केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

— प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से जुड़े स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

आईएएस के मकान में रह रहे एसीपी बाजारखाला के घर हुई चोरी, सीसीटीवी से सुराग की खोज

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एसीपी रंजीत कुमार के घर...
उत्तर प्रदेश 
आईएएस के मकान में रह रहे एसीपी बाजारखाला के घर हुई चोरी, सीसीटीवी से सुराग की खोज

उत्तर प्रदेश

पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

—  नर्सिंग स्टाफ को रखनी होगी मरीज की भर्ती, बीमारी व डॉक्टर राउंड की पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश 
पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

— प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से जुड़े स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

आईएएस के मकान में रह रहे एसीपी बाजारखाला के घर हुई चोरी, सीसीटीवी से सुराग की खोज

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एसीपी रंजीत कुमार के घर...
उत्तर प्रदेश 
आईएएस के मकान में रह रहे एसीपी बाजारखाला के घर हुई चोरी, सीसीटीवी से सुराग की खोज

डॉ.आनंद मिश्रा एबीएसआई के अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ,केजीएमयू के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा को एसोसिएशन ऑफ...
उत्तर प्रदेश 
डॉ.आनंद मिश्रा एबीएसआई के अध्यक्ष निर्वाचित