कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही के आरोपों पर मुख्य आरक्षी को पुलिस लाइन किया गया संबद्ध
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल की आख्या के आधार पर थाना बखिरा पर नियुक्त एक मुख्य आरक्षी के विरुद्ध कर्तव्यों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया लापरवाही एवं अनुशासनहीनता संबंधी आरोपों के संबंध में रिपोर्ट प्राप्त हुई।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन संबद्ध (लाइन हाजिर) कर दिया गया है।
विभागीय नियमों के अनुसार प्रकरण में अग्रिम अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रचलित है । जांच पूर्ण होने के उपरांत प्राप्त तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
*जनपद पुलिस अनुशासन, जवाबदेही एवं पारदर्शिता के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
