निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन,वितरित की गयी दवाये

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - पुलिस वेलफेयर एसोसियेशन टीम, बस्ती द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन बस्ती एवं प्रभारी वामा सारथी सुभाष प्रजापति की मौजूदगी में आयुष विभाग उत्तर प्रदेश की सहभागिता से एक दिवसीय होम्योपैथी मेडिकल कैंप, एलोपैथिक मेडिकल कैंप व वामा वेलनेस कैम्प स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह कैंप पुलिसकर्मियों तथा उनके परिवारों के स्वास्थ्य संवर्धन एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से रोग निवारण हेतु आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस परिवारों ने भाग लिया तथा लाभ प्राप्त किया। कैंप में अनुभवी होम्योपैथी चिकित्सकों, एलोपैथिक मेडिकल कैंप में प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों/अस्पतालों की सहभागिता से वामा वेलनेस कैम्प स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया तथा टीम द्वारा निःशुल्क परामर्श, स्वास्थ्य जाँच तथा आवश्यक एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया। सामान्य रोगों जैसे सर्दी-खांसी, जोड़ों का दर्द, त्वचा संबंधी समस्याएं, पाचन तंत्र की शिकायतें तथा तनाव जनित विकारों आदि की जांच एवं उपचार पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिसकर्मियों की कठिन ड्यूटी एवं अनियमित जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए होम्योपैथी की प्राकृतिक एवं साइड इफेक्ट रहित चिकित्सा पद्धति से उन्हें राहत प्रदान करने का प्रयास किया गया तथा एलोपैथिक डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य संबंधित आवश्यक परामर्श दिया गया तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच जैसे- शुगर, ब्लड प्रेशर, आदि किया गया। इसके उपरांत आई ड्राप, जलने, कटने व अन्य निःशुल्क एलोपैथिक दवाओं का वितरण किया गया है। वामा सारथी संगठन पुलिस परिवारों के कल्याण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए निरंतर सक्रिय है। पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन टीम, बस्ती ने चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ की सहायता से कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया। वामा सारथी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से पुलिस परिवारों को सशक्त एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में अग्रसर है।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

मेरठ में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों और हथियार बनाने के उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवैध तमंचे बनाकर सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को उत्तर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों और हथियार बनाने के उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार

शाम-ए-समीर में बिखरी शायरी और कविता की महफिल, कवियों ने बांधा समां

बदायूं। दातागंज ब्लॉक सभागार में मशहूर शायर एवं शिक्षक मरहूम शराफ़त हुसैन समीर बदायूंनी की पावन स्मृतियों को समर्पित अखिल...
उत्तर प्रदेश 
शाम-ए-समीर में बिखरी शायरी और कविता की महफिल, कवियों ने बांधा समां

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज को स्वस्थ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल — रश्मि चौधरी

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के कम्युनिटी हॉल में रविवार को यशोदा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं आनंदवती...