निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज को स्वस्थ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल — रश्मि चौधरी
यशोदा अस्पताल एवं आनंदवती फाउंडेशन के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिया परामर्श
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के कम्युनिटी हॉल में रविवार को यशोदा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं आनंदवती फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों निवासियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं अन्य निवासियों ने स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।शिविर में डॉ. धर्मेंद्र (ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ) एवं डॉ. अभिषेक (जनरल फिजिशियन) ने मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। हड्डियों, जोड़ों एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया गया, जिससे लोगों ने काफी संतोष व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़े : कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, छोटी काशी में भक्तों के स्वागत को तैयार पूरा सिस्टमइस दौरान ब्लड प्रेशर (Blood Pressure), ब्लड शुगर (Blood Sugar), पीएफटी (Pulmonary Function Test) तथा बीएमडी टेस्ट (Bone Mineral Density Test) की निःशुल्क जांच की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव दिए तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी।गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी की पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना था। उन्होंने कहा कि शिविर में सैकड़ों निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी ने इस पहल की सराहना की।
रश्मि चौधरी ने कहा, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज को स्वस्थ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। समय पर स्वास्थ्य जांच होने से अनेक गंभीर बीमारियों का पता प्रारंभिक अवस्था में ही चल जाता है। हमारा प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठा सकें और स्वस्थ जीवन जी सकें।

शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सकों, चिकित्सा टीम तथा आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर सोसायटी निवासी दिनेश सिंह, अनुजा बंसल, गौरव बंसल, अरविंद सिंघल एवं विशाल विग ने यशोदा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, आनंदवती फाउंडेशन, विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा पूरी मेडिकल टीम का सफल एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया।स्थानीय निवासियों ने इस पहल को समाजहित में एक सराहनीय प्रयास बताते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठा सकें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
