चुनाव अधिकारी राधा मोहन ने RWA फेडरेशन की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

गाजियाबाद की सभी आरडब्ल्यूए को एकजुट कर हाउस टैक्स सहित जनहित के हर मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे : नवनिर्वाचित चेयरमैन आर.के. गर्ग

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। RWA फेडरेशन  गाजियाबाद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के कम्युनिटी हॉल में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीर चक्र से सम्मानित एवं फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन कर्नल टी.पी. त्यागी रहे। डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स  सोसायटी एवं चिट्स द्वारा नामित निर्वाचन अधिकारी एवं जीएसटी अधिकारी श्री राधा मोहन द्विवेदी ने फेडरेशन के सभी 15 निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने गौरव बंसल को RWA फेडरेशन गाजियाबाद के मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्ति प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया।

31july71

परिवहन विभाग की 39 सेवायें ऑटो अप्रूवल होंगी: परिवहन मंत्री ये खबर भी पढ़े : परिवहन विभाग की 39 सेवायें ऑटो अप्रूवल होंगी: परिवहन मंत्री

समारोह का शुभारंभ शुभ गर्ग द्वारा शंखनाद के साथ किया गया। इसके उपरांत दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट राज किशोर शर्मा ने किया।
फेडरेशन की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी में आर.के. गर्ग ने चेयरमैन, देवव्रत चौधरी ने को-चेयरमैन, राजीव अग्रवाल ने वाइस चेयरमैन (सिटी जोन), के.एल. मल्होत्रा ने वाइस चेयरमैन (वसुंधरा), विनय गुप्ता ने जनरल सेक्रेटरी (ऑर्गेनाइजेशन), प्रीतम लाल ने जनरल सेक्रेटरी (प्रशासन), मुकेश मनोहर अग्रवाल ने चीफ कोऑर्डिनेटर, धर्मेंद्र खंडेलवाल ने पीआरओ, महेश चंद्र गौतम ने सेक्रेटरी-एफ, राज कुमार त्यागी ने सेक्रेटरी (कवि नगर जोन), जितेंद्र कुमार सिंघल ने सेक्रेटरी (सिटी जोन) तथा बी.सी. जोशी, वीरेंद्र पाल सिंह, कृष्णकांत शर्मा और आर.के. शर्मा ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

31july712

नवनिर्वाचित चेयरमैन आर.के. गर्ग ने अपने संबोधन में कहा, RWA फेडरेशन को एक मजबूत, पारदर्शी और सक्रिय संगठन के रूप में विकसित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। गाजियाबाद की सभी आरडब्ल्यूए को एकजुट कर हाउस टैक्स, नागरिक सुविधाओं, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, बिजली तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। फेडरेशन शहर के प्रत्येक निवासी की प्रभावी आवाज बनेगा और समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करेगा।

समारोह के दौरान सर्वसम्मति से वीर चक्र से सम्मानित कर्नल टी.पी. त्यागी को RWA फेडरेशन, गाजियाबाद का मुख्य संरक्षक तथा पी.सी. गुप्ता को संरक्षक मनोनीत किया गया। इस घोषणा का उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।कार्यक्रम में RWA फेडरेशन की पूर्व चेयरमैन श्रीमती रमा त्यागी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनका स्वागत गुलमोहर एन्क्लेव की पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।इस अवसर पर डॉ. सुनील वैद्य, पवन कौशिक, अजय जैन, जया दीक्षित, अजय राणा, अमित गोयल, संजीव गुप्ता सहित गाजियाबाद के आठों ब्लॉकों के सैकड़ों प्रतिनिधि, विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

31july7123

समारोह में मुख्य अतिथि, निर्वाचन अधिकारी, विशिष्ट अतिथियों एवं नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा। समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा फेडरेशन ने गाजियाबाद की सभी आरडब्ल्यूए के बीच समन्वय स्थापित कर जनहित के मुद्दों पर प्रभावी एवं सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

लखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के प्रभावी मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी  सुशील कुमार...
उत्तर प्रदेश 
सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

फेफड़ों के कैंसर के इलाज में मानसिक स्वास्थ्य भी है जरूरी : डा0 सूर्यकान्त

लखनऊ। विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस के अवसर पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ,केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञों ने...
उत्तर प्रदेश 
फेफड़ों के कैंसर के इलाज में मानसिक स्वास्थ्य भी है जरूरी : डा0 सूर्यकान्त

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को मिली गति

लखनऊ। स्टेप परियोजना के विस्तार से जनपद में टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति मिलेगी। ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य विभाग, अन्य...