सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के प्रभावी मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी सुशील कुमार सिंह* के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी सीसीटीएनएस प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय* तथा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं सीसीटीएनएस टीम के सतत एवं समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप सीसीटीएनएस प्रगति डैशबोर्ड (माह जून-2026) की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
यह रैंकिंग तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा सीसीटीएनएस पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए डाटा के आधार पर जारी की गई है। सीसीटीएनएस से संबंधित प्रदर्शन का डाटा प्रत्येक माह राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) को प्रेषित किया जाता है, जिसकी केंद्रीय स्तर पर नियमित मॉनीटरिंग की जाती है ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को सीसीटीएनएस कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं तकनीकी दक्षता बनाए रखने हेतु निरंतर निर्देशित एवं प्रेरित किया जाता रहा है, जिसके परिणामस्वरूप जनपद को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है ।
*सीसीटीएनएस रैंकिंग के प्रमुख 16 मानक*
Data Sync
Disposal of Complaints / NOCs / Antecedent Verification
Entry of Arrested/Missing Persons' Photographs in CAS/CCTNS
IIF-1 से IIF-6 तक की प्रविष्टियां
IIF-8 से IIF-11 एवं अन्य प्रपत्रों की प्रविष्टियां
Appeal Disposal from District
Data Bank Services Forms Entry
FIR Transfer without Delay
ICJS Search Usage
Cri-MAC Usage
Capacity Building (Online CCTNS Training Module)
District Mission Team Meeting
Field Unit Portal
Public Grievance Review Portal
Predictive & Pro-active Policing through Crime Analytics Portal
NAFIS Usage (IIF-3 Feeding, Daily Login एवं Quick Search)
*संतकबीरनगर पुलिस ने उपर्युक्त सभी 16 मानकों पर शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है, जो जनपद पुलिस की तकनीकी दक्षता, उत्कृष्ट कार्यप्रणाली एवं टीमवर्क का प्रमाण है ।*
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
