राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट की हुई बैठक
लखनऊ। स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल के अध्यक्ष डॉ.कमल पंत से राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर ऑप्टोमेट्रिस्ट संवर्ग की उन्नति एवं संरचनात्मक को लेकर लगभग दो घंटे तक चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश पाटिल, महासचिव रवीन्द्र यादव, संयुक्त सचिव डी. डी. वर्मा, सरला यादव एवं अनूप पाण्डेय उपस्थित रहे। बैठक में राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट संवर्ग की वर्षों से लंबित मांगों, कैडर पुनर्गठन, पद सृजन, प्रोन्नति के अवसरों तथा एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल के रूप में ऑप्टोमेट्रिस्ट की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से पक्ष रखा गया। अध्यक्ष डॉ. कमल पंत द्वारा प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना गया और सकारात्मक आश्वासन दिया गया कि ऑप्टोमेट्रिस्ट संवर्ग के हितों के संरक्षण एवं उन्नति के लिए काउंसिल स्तर से हर संभव प्रयास किया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
