14 साल बाद प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में इंसाफ, सातों दोषियों को उम्रकैद

महिला आयोग सदस्य के पति विनय अग्रवाल व पुत्र अपूर्व अग्रवाल समेत सात दोषियों को आजीवन कारावास

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • पीड़ित परिवार को मिलेगा 90 प्रतिशत जुर्माना मुआवजा

बिजनौर। जनपद के बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में 14 वर्ष बाद आखिरकार न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सातों दोषियों को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट-द्वितीय के न्यायाधीश शहजाद अली ने साक्ष्यों, गवाहों और दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करने के बाद मुख्य आरोपी संजय गुप्ता सहित सभी सात अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। फैसले के बाद सभी दोषियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया गया।

WhatsApp Image 2026-07-31 at 15.38.05

प्रवक्ता बने संजीव वर्मा का डॉ. कौशल वर्मा ने किया भव्य सम्मान ये खबर भी पढ़े : प्रवक्ता बने संजीव वर्मा का डॉ. कौशल वर्मा ने किया भव्य सम्मान

दोषियों में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन के पति विनय अग्रवाल तथा पुत्र अपूर्व अग्रवाल भी शामिल हैं। अदालत के इस निर्णय की पूरे जनपद में व्यापक चर्चा है।

14 वर्षों का संघर्ष बना न्याय की मिसाल
इस मामले का सबसे भावुक पक्ष प्रबल अग्रवाल की बहन प्राची का रहा, जिन्होंने माता-पिता के निधन के बाद अकेले अपने भाई को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रखी। लंबे समय तक चली न्यायिक प्रक्रिया, सामाजिक दबाव और कथित धमकियों के बावजूद उन्होंने हर सुनवाई में उपस्थित रहकर मुकदमे की पैरवी की।

फैसला सुनाए जाने के बाद भावुक प्राची ने कहा, "जिस दिन मेरे भाई की हत्या हुई थी, उस दिन भी बारिश हो रही थी और आज जब इंसाफ मिला है, तब भी आसमान रो रहा है।" उनके इस बयान ने अदालत परिसर में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।

2012 में हुई थी सनसनीखेज वारदात
यह घटना 19 दिसंबर 2012 की है। बिजनौर शहर के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित अग्रसेन जयंती कार्यक्रम के दौरान जाटान मोहल्ला निवासी प्रबल अग्रवाल, पुत्र आलोक अग्रवाल, पर छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद कथित रूप से उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया था।

प्रबल के लापता होने के बाद परिवार ने लगातार पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शव की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शहर में कई प्रदर्शन हुए। बाद में पुलिस ने गंगा नदी से प्रबल का शव बरामद किया, जिससे पूरे जनपद में आक्रोश फैल गया था।

सातों दोषियों को यह सजा
अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) प्रमोद कुमार शर्मा, अजीत कुमार पवार तथा विशेष लोक अभियोजक (एनडीपीएस) रितेश चौहान ने संयुक्त रूप से बताया कि न्यायालय ने प्रत्येक अभियुक्त को—

धारा 302 (हत्या) में आजीवन कारावास तथा ₹1,00,000 अर्थदंड।
धारा 364 में 7 वर्ष का कारावास तथा ₹10,000 अर्थदंड।
धारा 147 में 1 वर्ष का कारावास।
धारा 201 में 3 वर्ष का कारावास तथा ₹5,000 अर्थदंड।
न्यायालय ने यह भी आदेश दिया कि वसूल किए गए जुर्माने की 90 प्रतिशत राशि पीड़ित पक्ष को क्षतिपूर्ति (कम्पनसेशन) के रूप में प्रदान की जाएगी।

विवेचना पर भी अदालत की सख्त टिप्पणी
अदालत ने मामले की प्रारंभिक विवेचना पर भी गंभीर टिप्पणी करते हुए तत्कालीन विवेचना अधिकारी, तत्कालीन पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा सही ढंग से जांच न किए जाने के संबंध में डीआईजी मुरादाबाद को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं।

14 वर्षों तक चले इस बहुचर्चित मुकदमे में आया यह फैसला न केवल प्रबल अग्रवाल के परिवार के लिए न्याय की जीत माना जा रहा है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद भी न्याय की उम्मीद कायम रह सकती है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा के लिए की...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

वनप्लस का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ भारी डिस्काउंट

7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस शुरुआती ऑफर के तहत 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट  वनप्लस ने भारतीय बाजार...
टेक-मित्र 
वनप्लस का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ भारी डिस्काउंट

बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बांदा। जनपद में शुक्रवार दोपहर सपा नेता शेखर शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में शेखर शर्मा गंभीर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कैबिनेट : किसान, खेल, समुद्र और ऊर्जा से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी

मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना ‘समुद्र मंथन’ को मंजूरी दी
राष्ट्रीय  राज्य 
कैबिनेट : किसान, खेल, समुद्र और ऊर्जा से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी

मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश, आयुष मंत्री ने लिखा पत्र

चानू के रिकॉर्ड प्रदर्शन की तारीफ अर्जुन पुरस्कार देने की मांग नई दिल्ली। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं...
राष्ट्रीय 
मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश, आयुष मंत्री ने लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा के लिए की...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बांदा। जनपद में शुक्रवार दोपहर सपा नेता शेखर शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में शेखर शर्मा गंभीर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

डिजिटल पुलिसिंग में अम्बेडकरनगर नंबर-1, CCTNS रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

अम्बेडकरनगर । पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डिजिटल पुलिसिंग में अम्बेडकरनगर नंबर-1, CCTNS रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान