कैबिनेट : किसान, खेल, समुद्र और ऊर्जा से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज उक्त प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना ‘समुद्र मंथन’ को मंजूरी दी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना, पीएम-किसान योजना, 'समुद्र मंथन' योजना और संशोधित खेलो इंडिया और एएनएसएफ योजनाओं को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज उक्त प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिमंडल ने 5,070 करोड़ रुपये के कुल बजट परिव्यय के साथ प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना (पीएम-एसएसवाई) को मंजूरी दी। इस योजना का उद्देश्य कम से कम 10,000 मेगावाट भंडारण क्षमता वाले ऊर्जा भंडारण प्रणालियों के साथ 5,000 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर पीवी प्रोजेक्ट विकसित करना है।

स्कूलों में 40 प्रतिशत नहीं आ रहे बच्चे, शिक्षक परेशान  ये खबर भी पढ़े : स्कूलों में 40 प्रतिशत नहीं आ रहे बच्चे, शिक्षक परेशान 

पीएम-किसान योजना 2030-31 तक जारी रहेगी। इसके लिए कुल 3.15 लाख करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन किया गया है। योजना के तहत किसानों को सीधे 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक हस्तांतरित किए जा चुके हैं।

मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना ‘समुद्र मंथन’ को मंजूरी दी है। इसके लिए वित्त वर्ष 2030-31 तक कार्यान्वयन हेतु 84,084 करोड़ रुपये का स्वीकृत परिव्यय निर्धारित किया गया है। इस योजना का उद्देश्य भारत की विशाल अपतटीय ऊर्जा क्षमता का दोहन करना और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है।

इसके अलावा मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2030-31 की अवधि के लिए 36,441 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ संशोधित ‘खेलो इंडिया योजना’ को मंजूरी दी है। वित्त वर्ष 2026-31 के लिए राष्ट्रीय खेल संघों को सुदृढ़ सहायता (एएनएसएफ) योजना को भी मंजूरी दी गई है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर । उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड सन्त कबीर नगर द्वारा विकास खण्ड खलीलाबाद, पुरानी तहसील में एक दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा जागरूकता  कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पदोन्नति पाकर एडीजे हुए सुनील कुमार सिंह

संत कबीर नगर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सचिव के पद पर तैनात सिविल जज सीनियर डिवीजन सुनील कुमार सिंह...
उत्तर प्रदेश 
पदोन्नति पाकर एडीजे हुए सुनील कुमार सिंह

अमेरिका के सड़कों पर उतरेगी बिना ड्राइवर वाली टैक्सी, ज़ूक्स को मिली मंजूरी

Amazon की स्वायत्त वाहन कंपनी Zoox को अमेरिका में बड़ी सफलता मिली है। कंपनी की ड्राइवरलेस रोबोटैक्सी को अमेरिकी सड़क...
टेक-मित्र 
अमेरिका के सड़कों पर उतरेगी बिना ड्राइवर वाली टैक्सी, ज़ूक्स को मिली मंजूरी

पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए 03 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

संत कबीर नगर, आज जनपद संतकबीरनगर में अपनी सम्पूर्ण सेवा अवधि के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए 03 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

SSC परीक्षा धांधली गैंग पर STF का शिकंजा, राजस्थान से वांछित आरोपी लोकेश गिरफ्तार

लखनऊ। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑनलाइन परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह के खिलाफ उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 