डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा के लिए की गई तैयारियों के सम्बंध में शुक्रवार को कछला घाट पर नाव द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि घाट पर पर्याप्त लाइट जैकेट, पब्लिक एडेªस सिस्टम, जल भरने की उचित व्यवस्था, गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था रहे। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में सेक्टर व जोन बनाते हुए वहां मजिस्ट्रेट, अधिकारी नामित किए गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रकाश की बेहतर व्यवस्था दुरुस्त रहे तथा सीसीटीवी से निरन्तर निगरानी की जाती रहे।

फायर एनओसी अनिवार्य करने पर व्यापारियों ने जताई चिंता, प्रतिष्ठानों पर बंदी का संकट ये खबर भी पढ़े : फायर एनओसी अनिवार्य करने पर व्यापारियों ने जताई चिंता, प्रतिष्ठानों पर बंदी का संकट

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा आपात स्थिति में त्वरित सहायता एवं प्रभावी समन्वय के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) तथा पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कलेक्ट्रेट स्थित आईसीसीसी कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05832-266049, 05832-266050, 05832-266052 एवं 05832-266054 तथा मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 7505395940 जारी किए गए हैं। इसी प्रकार पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454402956 एवं 9454417440 पर भी किसी भी प्रकार की सूचना अथवा सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

संत कबीर नगर, 31 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड सन्त कबीर नगर द्वारा विकास खण्ड खलीलाबाद, पुरानी...
जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

पदोन्नति पाकर एडीजे हुए सुनील कुमार सिंह

संत कबीर नगर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सचिव के पद पर तैनात सिविल जज सीनियर डिवीजन सुनील कुमार सिंह...
उत्तर प्रदेश 
पदोन्नति पाकर एडीजे हुए सुनील कुमार सिंह

अमेरिका के सड़कों पर उतरेगी बिना ड्राइवर वाली टैक्सी, ज़ूक्स को मिली मंजूरी

Amazon की स्वायत्त वाहन कंपनी Zoox को अमेरिका में बड़ी सफलता मिली है। कंपनी की ड्राइवरलेस रोबोटैक्सी को अमेरिकी सड़क...
टेक-मित्र 
अमेरिका के सड़कों पर उतरेगी बिना ड्राइवर वाली टैक्सी, ज़ूक्स को मिली मंजूरी

पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए 03 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

संत कबीर नगर, आज जनपद संतकबीरनगर में अपनी सम्पूर्ण सेवा अवधि के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए 03 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

SSC परीक्षा धांधली गैंग पर STF का शिकंजा, राजस्थान से वांछित आरोपी लोकेश गिरफ्तार

लखनऊ। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑनलाइन परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह के खिलाफ उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
SSC परीक्षा धांधली गैंग पर STF का शिकंजा, राजस्थान से वांछित आरोपी लोकेश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

पदोन्नति पाकर एडीजे हुए सुनील कुमार सिंह

संत कबीर नगर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सचिव के पद पर तैनात सिविल जज सीनियर डिवीजन सुनील कुमार सिंह...
उत्तर प्रदेश 
पदोन्नति पाकर एडीजे हुए सुनील कुमार सिंह

पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए 03 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

संत कबीर नगर, आज जनपद संतकबीरनगर में अपनी सम्पूर्ण सेवा अवधि के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए 03 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

SSC परीक्षा धांधली गैंग पर STF का शिकंजा, राजस्थान से वांछित आरोपी लोकेश गिरफ्तार

लखनऊ। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑनलाइन परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह के खिलाफ उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
SSC परीक्षा धांधली गैंग पर STF का शिकंजा, राजस्थान से वांछित आरोपी लोकेश गिरफ्तार

17 अगस्त को चांदी की पालकी में नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री कोतवालेश्वर महादेव

लखनऊ। चौक स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव सावन के तीसरे सोमवार को शाम 4 बजे चांदी की पालकी में बैठकर नगर...
उत्तर प्रदेश 
17 अगस्त को चांदी की पालकी में नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री कोतवालेश्वर महादेव