29 सितम्बर तक जनपद में धारा 163 प्रभावी

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में आगामी पर्वों, त्योहारों एवं विभिन्न परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए शांति, कानून-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश 31 जुलाई से 29 सितम्बर तक प्रभावी रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवधि में श्रावणमास, स्वतंत्रता दिवस, ईद-उल-मिलाद (बारावफात), रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, चेहल्लुम, विश्वकर्मा पूजा एवं अनंत चतुर्दशी सहित विभिन्न पर्वों तथा परीक्षाओं के मद्देनजर यह आदेश लागू किया गया है। आदेश के अनुसार सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना सार्वजनिक स्थानों पर सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन आयोजित नहीं किए जा सकेंगे तथा धार्मिक आयोजनों के लिए पूर्वानुमति एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा तथा परीक्षा केन्द्रों में मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक संचार उपकरण ले जाना निषिद्ध होगा। साथ ही शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा परीक्षा संबंधी गोपनीय सामग्री के अवैध प्रकाशन एवं वितरण पर भी रोक रहेगी। उन्होंने जनसामान्य से जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

लखनऊ में दरोगा के पैरों पर गिरकर न्याय की भीख मांगता रहा बेबस पिता ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में दरोगा के पैरों पर गिरकर न्याय की भीख मांगता रहा बेबस पिता

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद में जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष तनवीर खां को अपनी गाड़ी में बैठा लिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद में जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

आपस में मिलजुलकर शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए त्यौहार : डीएम

      फतेहपुर । कलेक्ट्रेट महात्मा गाँधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के संयुक्त तत्वाधान...
आपस में मिलजुलकर शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए त्यौहार : डीएम

‘आरक्षण हटाओ’ अभियान पर रामदास आठवले का विरोध, संविधान विरोधी पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री...
राष्ट्रीय 
‘आरक्षण हटाओ’ अभियान पर रामदास आठवले का विरोध, संविधान विरोधी पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक द्वारा बाबा बेलखर नाथ धाम में पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

प्रतापगढ़।गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार के साथ थाना दिलीपपुर क्षेत्र स्थित...
पुलिस अधीक्षक द्वारा बाबा बेलखर नाथ धाम में पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

झांसी: धान की सिंचाई बनी काल, बिजली करंट से दो किसानों की गई जान...

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में धान की फसल में पानी लगाते समय करंट लगने...
उत्तर प्रदेश 

जब अपनों का साया छूट गया... तब पुलिस बनी अपनापन, विश्वास और सहारे की छांव"

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं...
उत्तर प्रदेश 
जब अपनों का साया छूट गया... तब पुलिस बनी अपनापन, विश्वास और सहारे की छांव"

बाल दुव्यापारियों से सावधान रहने के लिए किया जागरूक

      बदायूं। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से  बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद बदायूं में...
उत्तर प्रदेश 
बाल दुव्यापारियों से सावधान रहने के लिए किया जागरूक